Edited By Purnima Singh,Updated: 21 Feb, 2026 11:10 AM

लखीमपुर खीरी जिले में शुक्रवार रात को दो मोटरसाइकिल लकड़ी से लदी ट्रॉली से टकरा गई, जिससे तीन लोगों की मौत हो गई और एक अन्य गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस ने यह जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि घटना जिले के निघासन थाना क्षेत्र अंतर्गत निघासन-सिंगाही...
Lakhimpur Kheri News : लखीमपुर खीरी जिले में शुक्रवार रात को दो मोटरसाइकिल लकड़ी से लदी ट्रॉली से टकरा गई, जिससे तीन लोगों की मौत हो गई और एक अन्य गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस ने यह जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि घटना जिले के निघासन थाना क्षेत्र अंतर्गत निघासन-सिंगाही मार्ग पर हुई। पुलिस के मुताबिक, सुरेश और छोटू एक मोटरसाइकिल से सिंगाही लौट रहे थे, जबकि विकास और उसका दोस्त बिरजू दूसरी मोटरसाइकिल पर सवार थे।
दोनों मोटरसाइकिलें लकड़ी लदी ट्रॉली से आमने-सामने टकरा गईं, जिससे यह हादसा हुआ। पुलिस ने बताया कि विकास, सुरेश और छोटू की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि बिरजू गंभीर रूप से घायल हो गया। निघासन के क्षेत्राधिकारी शिवम कुमार स्थानीय पुलिस कर्मियों के साथ मौके पर पहुंचे और घायलों को अस्पताल भेजा। अधिकारी ने बताया कि शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है। पुलिस ने बताया कि दोनों मोटरसाइकिल और ट्रॉली को कब्जे में ले लिया गया है और आगे की कानूनी कार्रवाई जारी है।
यह भी पढ़ें : UP में नाबालिग दलित छात्रा से गैंगरेप, 5 दरिंदों ने नोचा जिस्म, हालत जान कांप जाएगी रूह; दो आरोपी चढ़े पुलिस के हत्थे
बलिया : उत्तर प्रदेश के बलिया जिले में 15 वर्षीय एक दलित लड़की से कथित तौर पर सामूहिक दुष्कर्म के मामले में पुलिस ने शुक्रवार को दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी। पुलिस के अनुसार, गड़वार थाना क्षेत्र में रहने वाली लड़की 15 फरवरी की शाम को शौच के लिए निकली थी और इसी दौरान गांव में ही रहने वाले रोशन, रोहित, लल्लू, राजू व एक अज्ञात युवक उसे खींचकर एक सुनसान स्थान पर ले गए .... पढ़ें पूरी खबर ....