Edited By Purnima Singh,Updated: 21 Feb, 2026 05:17 PM

संभल जिले में पुलिस महकमे में लगातार प्रशासनिक सख्ती देखने को मिल रही है। गंभीर आरोपों और गोपनीय जांच के बाद पुलिस अधीक्षक कृष्ण कुमार बिश्नोई ने एक बार फिर बड़ी कार्रवाई करते हुए एक पुलिस चौकी प्रभारी सहित 39 पुलिसकर्मियों को लाइन हाजिर कर दिया है।...
संभलः जिले में पुलिस महकमे में लगातार प्रशासनिक सख्ती देखने को मिल रही है। गंभीर आरोपों और गोपनीय जांच के बाद पुलिस अधीक्षक कृष्ण कुमार बिश्नोई ने एक बार फिर बड़ी कार्रवाई करते हुए एक पुलिस चौकी प्रभारी सहित 39 पुलिसकर्मियों को लाइन हाजिर कर दिया है। इस कदम से विभाग में हड़कंप की स्थिति है।
पुलिस अधीक्षक कार्यालय से जारी आदेश के अनुसार लाइन हाजिर किए गए कर्मियों में एक उपनिरीक्षक (SI), 11 हेड कांस्टेबल और 27 कांस्टेबल शामिल हैं। अधिकारियों का कहना है कि यह कार्रवाई गोपनीय जांच में सामने आए तथ्यों के आधार पर की गई है।
चौकी प्रभारी भी लाइन हाजिर
लाइन हाजिर किए गए पुलिसकर्मियों में थाना धनारी की सुल्तानगढ़ पुलिस चौकी के प्रभारी सुनील कुमार दिवाकर का नाम भी शामिल है। उनके अलावा जनपद के विभिन्न थानों में तैनात अन्य पुलिसकर्मियों को पुलिस लाइन भेजा गया है।
यह भी पढ़ें : UP Police में भेदभाव का खेल! सिपाही पर तगड़ा एक्शन, दरोगा के खिलाफ कार्रवाई तक नहीं.... सच सुनकर चौंक जाएंगे; पूरा मामला उड़ा देगा होश
लाइन हाजिर किए गए पुलिसकर्मियों की लिस्ट :-
*सन्नी कुमार (थाना धनारी)
*रामाधार (थाना बबराला)
*विकास (थाना रजपुरा)
*मनवीर (थाना नखासा)
*मल्टी चौहान (थाना रायसत्ती)
*विकास चिकारा (थाना सम्भल)
*दिलशाद (थाना हजरतनगर गढी)
*सोमेश (थाना कैलादेवी)
*योगेश तोमर (थाना असमौली)
*विपिन कुमार (थाना कुढफतेहगढ़)
*अरूण कुमार (थाना बनियाठेर)
*चतर सिंह (थाना बहजोई)
*बंटी कुमार (थाना बहजोई)
*विशाल (थाना गुन्नौर)
*योगेश कुमार व नितिन (थाना गुन्नौर)
*कादिर चौधरी (थाना धनारी)
*पवन कुमार (थाना बबराला)
*मदन गोपाल (थाना बबराला)
*तनवीर (थाना बबराला)
*विराज (थाना जुनावई)
*पूरन (थाना रजपुरा)
*अंजुल कुमार (थाना रजपुरा)
*गोपाल (थाना नखासा)
*रवि सैनी (थाना नखासा)
*राहुल कुमार (थाना सम्भल)
*संजीव (थाना हजरतनगरगढी)
*हरेन्द्र, विवेक त्यागी, आरिफ व प्रमोद गिल (थाना हयातनगर)
*सुलभ राठी (थाना एचौडा कम्बोह)
*कासिम व अंकित कुमार (थाना असमौली)
*सचिन (थाना बनियाठेर)
*गोविंदा (थाना चन्दौसी)
*विष्णु चौधरी (थाना चन्दौसी)
*शुभम आर्य (यातायात)
यह भी पढ़ें : UP में BJP नेता की हत्या! दूल्हे के जीजा ने भाजपा नेता के सीने में उतारी गोली, शादी की खुशियां मातम में बदली... बेटा बोला साजिशन मारा
पहले SOG टीम पर गिरी थी गाज
उल्लेखनीय है कि बीते दिनों एसपी ने भ्रष्टाचार और शिकायतों के आधार पर कड़ी कार्रवाई करते हुए पूरी SOG (स्पेशल ऑपरेशन ग्रुप) टीम को निलंबित कर दिया था। उस समय SOG प्रभारी मोहित कुमार को निलंबित करते हुए थाना रायसत्ती के प्रभारी रहे बोबिंद्र कुमार को नया SOG प्रभारी नियुक्त किया गया था।
क्या है SOG टीम से जुड़ा मामला?
सूत्रों के अनुसार मामला कोतवाली क्षेत्र के लाडम सराय इलाके से जुड़ा है। आरोप है कि SOG टीम ने मुरादाबाद जिले के बिलारी निवासी एक कबाड़ी को पकड़ा था। उसके पास से मोबाइल प्लेट से निकली सिल्वर धातु बरामद होने की बात कही गई।
यह भी पढ़ें : UP Police की दरिंदगी! दारोगा ने चौकी में 10वीं के स्टूडेंट को बेरहमी से पीटा, हाथ में लगी गंभीर चोट, अब हाईस्कूल के पेपर नहीं दे पाएगा छात्र.... ?
पीड़ित कबाड़ी का आरोप है कि टीम उसे माल सहित चौधरी सराय पुलिस चौकी ले गई, जहां कमरे में बैठाकर उसके साथ मारपीट की गई। आरोप यह भी है कि बाद में एक स्थानीय कबाड़ी के माध्यम से रुपये लेकर उसे छोड़ दिया गया, जबकि बरामद धातु टीम ने अपने पास रख ली। कबाड़ी ने यह भी आरोप लगाया कि रिहाई के बाद धातु वापस करने के बदले अतिरिक्त रकम की मांग की गई। घटना की जानकारी सामने आने पर स्थानीय व्यापारियों में नाराजगी फैल गई थी।
मीडिया में मामला आने के बाद जांच
मामले को मीडिया में प्रमुखता से उठाए जाने के बाद पुलिस प्रशासन ने निष्पक्ष जांच कराई। जांच रिपोर्ट के आधार पर पहले SOG टीम के निलंबन और अब पुलिसकर्मियों को लाइन हाजिर करने जैसी कार्रवाइयां की गई हैं। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि विभागीय अनुशासन और पारदर्शिता बनाए रखने के लिए आगे भी सख्त कदम जारी रहेंगे।