UP में तेज रफ्तार ट्रक का कहर! दर्दनाक हादसे में सगे भाइयों समेत 3 की मौत, एक का सिर-कंधा गायब, दो की अंतड़ियां बिखरीं

Edited By Purnima Singh,Updated: 09 Feb, 2026 04:23 PM

3 people died in collision between a truck and motorcycle

सोनभद्र जिले में मोटरसाइकिल और ट्रक की टक्कर में एक सेवानिवृत्त प्रधानाचार्य समेत तीन लोगों की मौत हो गई। पुलिस अधिकारी ने सोमवार को यह जानकारी दी। अधिकारी के अनुसार, घटना रविवार रात रॉबर्ट्सगंज थाना क्षेत्र के हिंदुआरी तिराहा के पास उस वक्त की है...

 


Sonbhadra News : सोनभद्र जिले में मोटरसाइकिल और ट्रक की टक्कर में एक सेवानिवृत्त प्रधानाचार्य समेत तीन लोगों की मौत हो गई। पुलिस अधिकारी ने सोमवार को यह जानकारी दी। अधिकारी के अनुसार, घटना रविवार रात रॉबर्ट्सगंज थाना क्षेत्र के हिंदुआरी तिराहा के पास उस वक्त की है जब एक ही मोटरसाइकिल पर सवार मधुपुर के चंद्रगुप्त मौर्य इंटर कॉलेज के सेवानिवृत्त प्रधानाचार्य दयाशंकर सिंह कुशवाहा (63), उनके भाई कमल सिंह (67) और उनके रिश्तेदार प्रेमनाथ (63) किसी समारोह से लौट रहे थे। 

पुलिस क्षेत्राधिकारी रणधीर मिश्रा ने बताया कि उनकी मोटरसाइकिल की एक ट्रक से टक्कर हो गई, जिससे तीनों गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को मेडिकल कॉलेज पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। पुलिस के अनुसार, शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और मामले में अग्रिम कार्रवाई जारी है। 

यह भी पढ़ें : Lamborghini से 6 को उड़ाया... लोगों को कुचलने वाले रईसजादे को थाने में VIP Treatment! FIR से नाम भी गायब ? पुलिस की भूमिका पर उठे सवाल 

कानपुर : उत्तर प्रदेश के कानपुर में लैंबोर्गिनी कार से हुए सनसनीखेज सड़क हादसे के बाद अब मामला सिर्फ एक्सीडेंट तक सीमित नहीं रह गया है। हादसे के आरोपी रईसजादे को थाने में कथित तौर पर ‘VIP ट्रीटमेंट’ दिए जाने के आरोप सामने आए हैं। सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में पुलिसकर्मी आरोपी की लग्जरी कार को कवर से ढकते नजर आ रहे हैं, जबकि आरोपी के निजी बाउंसर पीड़ित पक्ष के परिजनों से अभद्रता करते दिखाई दे रहे हैं। इस पूरे घटनाक्रम ने पुलिस की कार्यशैली पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं..... पढ़ें पूरी खबर .... 

 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!