खाते में 39 पैसे और 10 लोन! क्या कंगाली ने छीन ली 3 बहनों की जिंदगी? गाजियाबाद सुसाइड केस में दहला देने वाला खुलासा

Edited By Anil Kapoor,Updated: 14 Feb, 2026 10:31 AM

39 paise in their account and a loan of 10 did poverty take lives of 3 sisters

Ghaziabad News: भारत सिटी सोसाइटी की 9वीं मंजिल से तीन नाबालिग बहनों के कूदने के मामले में एक ऐसा खुलासा हुआ है जिसने रूह कपा दी है। जिसे पहले 'कोरियन कल्चर' का जुनून माना जा रहा था, उसके पीछे 'दाने-दाने की मोहताजी' का खौफनाक सच....

Ghaziabad News: भारत सिटी सोसाइटी की 9वीं मंजिल से तीन नाबालिग बहनों के कूदने के मामले में एक ऐसा खुलासा हुआ है जिसने रूह कपा दी है। जिसे पहले 'कोरियन कल्चर' का जुनून माना जा रहा था, उसके पीछे 'दाने-दाने की मोहताजी' का खौफनाक सच छिपा निकला। पुलिस जांच में सामने आया है कि जिस परिवार की बेटियां सात समंदर पार कोरिया जाने के सपने देख रही थीं, उनके पिता के बैंक खाते में फूटी कौड़ी तक नहीं बची थी।

करोड़ों का मालिक कैसे हुआ पाई-पाई को मोहताज?
पुलिस ने जब पिता चेतन और उसकी पत्नियों के 6 बैंक खातों की जांच की, तो 'अर्श से फर्श' तक का सफर साफ नजर आया। साल 2007 में चेतन प्रॉपर्टी डीलिंग और गाड़ियों के बड़े कारोबार से जुड़ा था। उसके खातों में करोड़ों का लेन-देन होता था। पत्नी हिना के खाते में महज 39 पैसे मिले। चेतन के अपने खाते में सिर्फ 7 हजार रुपये ही इस्तेमाल के लायक थे, बाकी मिनिमम बैलेंस था। अन्य दो बैंक खाते बरसों पहले बंद हो चुके थे।

10 लोन और उधार की जिंदगी
पुलिस रिकॉर्ड के मुताबिक, चेतन कर्ज के ऐसे मकड़जाल में फंसा था जिससे निकलना नामुमकिन था। 2016 से अब तक उसने अलग-अलग बैंकों से 10 लोन लिए थे। बोझ इतना था कि उसे अपने भाई और रिश्तेदारों से घर के खर्च के लिए पैसे मांगने पड़ते थे। पिछले दो साल से परिवार की आर्थिक कमर पूरी तरह टूट चुकी थी।

मोबाइल फोन बिकना बना 'ट्रिगर पॉइंट'?
सुसाइड नोट में लड़कियों ने कोरिया जाने की जिद का जिक्र किया था। लेकिन गरीबी का आलम यह था कि पिता ने बेटियों के दो मोबाइल फोन तक बेच दिए थे। एक तरफ लग्जरी लाइफ और विदेश जाने के महंगे सपने, तो दूसरी तरफ हाथ में फोन तक न होना। पुलिस का मानना है कि गरीबी और जरूरतों को लेकर घर में होने वाले रोज के झगड़ों ने 12 से 16 साल की उन मासूमों को अवसाद (Depression) की ओर धकेल दिया।

पुलिस की जांच: कंगाली बनाम जुनून
टीला मोड़ थाना पुलिस अब हजारों पन्नों के बैंक ट्रांजैक्शन खंगाल रही है। गाजियाबाद पुलिस इस बात का विश्लेषण कर रही है कि क्या पिता की कंगाली ही वह मुख्य कारण था जिसने लड़कियों को मौत की छलांग लगाने पर मजबूर किया। फिलहाल, यह मामला समाज के लिए एक बड़ा सबक है कि कैसे 'दिखावे की दुनिया' और 'अभाव' मिलकर मासूम जिंदगियों को लील लेते हैं।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!