Edited By Ramkesh,Updated: 14 Feb, 2026 06:27 PM

उत्तर प्रदेश के मैनपुरी जिले में एक तेज रफ्तार पिक-अप वैन ने एक मोटरसाइकिल को टक्कर मार दी, जिसके कारण उस पर सवार नाबालिग लड़के की मौत हो गई। पुलिस ने शनिवार को यह जानकारी दी। पुलिस के मुताबिक मृतक की पहचान लवकुश (17) के रूप में हुई है, वह एकहारा...
मैनपुरी: उत्तर प्रदेश के मैनपुरी जिले में एक तेज रफ्तार पिक-अप वैन ने एक मोटरसाइकिल को टक्कर मार दी, जिसके कारण उस पर सवार नाबालिग लड़के की मौत हो गई। पुलिस ने शनिवार को यह जानकारी दी। पुलिस के मुताबिक मृतक की पहचान लवकुश (17) के रूप में हुई है, वह एकहारा गांव का रहने वाला था और 12वीं कक्षा का छात्र था।
जिले के बरनाहल के थाना प्रभारी अनुरुद्ध प्रताप सिंह ने बताया कि शुक्रवार शाम को बरनाहल से घर लौटते समय बरनाहल-देहुली रोड पर आरएन डिग्री कॉलेज के पास यह दुर्घटना हुई। थाना प्रभारी ने बताया कि तेज रफ्तार से आ रही बोलेरो पिक-अप वैन ने उसे पीछे से टक्कर मार दी, जिससे उसे गंभीर चोटें आईं और मौके पर ही उसकी मौत हो गई। पुलिस अधिकारी ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और अज्ञात चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है।