इलाहाबाद हाईकोर्ट में चोरी; तीसरी मंज‍िल के कोर्ट रूम घुसे चोर, कई समान पर किया हाथ साफ

Edited By Pooja Gill,Updated: 04 Jul, 2025 09:05 AM

theft in allahabad high court thieves entered

प्रयागराज: उत्तर प्रदेश में चोर इतने बेखौफ हो गए है कि अब इलाहाबाद हाईकोर्ट में भी सेंध लगा दी है। चोर हाईकोर्ट की तीसरी मंजिल के कोर्ट  रूम नंबर 30 में घुसे और कई समान पर हाथ साफ कर दिया...

प्रयागराज: उत्तर प्रदेश में चोर इतने बेखौफ हो गए है कि अब इलाहाबाद हाईकोर्ट में भी सेंध लगा दी है। चोर हाईकोर्ट की तीसरी मंजिल के कोर्ट  रूम नंबर 30 में घुसे और कई समान पर हाथ साफ कर दिया। चोरों ने शौचालय के दरवाजों पर लगे पीतल के सामान को चुराया। जब सफाई कर्मचारियों के जरिए इस बात की जानकारी हुई तो हड़कंप मच गया। 

शौचालय के दरवाजों पर लगे पीतल के सामान किया गायब 
बता दें कि एक जुलाई 2025 को सफाई कर्मचारी जब नियमित कार्य के लिए तीसरी मंजिल के कोर्ट रूम में पहुंचे। इस दौरान उन्होंने देखा कि विशेष रूप से न्यायाधीशों के लिए बनाए गए शौचालय के दरवाजों पर लगे पीतल का सामान गायब था। साथ ही कई और वस्तुएं गायब थीं। वहीं, कोर्ट नंबर 70 के दरवाजे की स्लाइडिंग भी टूटी हुई थी। सफाई कर्मचारियों ने इस बात की जानकारी दी तो हड़कंप मच गया। जानकारी होने पर तुरंत रजिस्ट्रार प्रोटोकाल मौके पर पहुंचे।  

दर्ज हुआ मुकदमा 
इस बात की जानकारी के बाद हाईकोर्ट के रजिस्ट्रार प्रोटोकॉल आशीष कुमार श्रीवास्तव ने जांच की और पूरी घटना की वीडियोग्राफी करवाई। इसके बाद तहरीर देकर अज्ञात चोरों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया गया।


 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!