चोरी के आरोप में गिरफ्तार दलित युवक की जेल मौत, परिजनों ने लगाया हिरासत में पिटाई का आरोप

Edited By Ramkesh,Updated: 21 Feb, 2026 02:18 PM

a dalit youth arrested on theft charges died in jail his family alleged custodi

उत्तर प्रदेश के जौनपुर जिले से हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। यहां पर चोरी के आरोप में जेल भेजे गए एक दलित युवक की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। घटना के बाद परिजनों ने पुलिस पर गंभीर आरोप लगाए हैं, जिससे मामले ने तूल पकड़ लिया है।

जौनपुर: उत्तर प्रदेश के जौनपुर जिले से हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। यहां पर चोरी के आरोप में जेल भेजे गए एक दलित युवक की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। घटना के बाद परिजनों ने पुलिस पर गंभीर आरोप लगाए हैं, जिससे मामले ने तूल पकड़ लिया है। बताया जा रहा है कि सरपतहां थाना क्षेत्र के मसूदपुर गांव निवासी अजीत गौतम को चोरी के आरोप में बीते गुरुवार को सरपतहां पुलिस ने गिरफ्तार कर चालान कर दिया था।

जेल में बिगड़ी तबीयत
बताया जा रहा है कि जेल में अचानक उसकी तबीयत बिगड़ गई। जेल प्रशासन ने उसे तत्काल उपचार के लिए जिला अस्पताल भेजा। जहां पर इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। हालांकि परिजनों पर पुलिस पर पिटाई का आरोप लगाया है। 

इलाज के दौरान मौत
जिला अस्पताल में इलाज के दौरान देर रात अजीत गौतम की मौत हो गई। मौत की खबर मिलते ही परिजन अस्पताल पहुंच गए।परिजनों ने आरोप लगाया है कि युवक की हिरासत में पिटाई की गई, जिसके कारण उसकी हालत बिगड़ी। हालांकि, पुलिस ने इन आरोपों पर कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया नहीं दी है। फिलहाल, पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही मौत के सही कारणों का पता चल सकेगा। मामले की जांच जारी है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!