Edited By Tamanna Bhardwaj,Updated: 18 Dec, 2022 05:05 PM

शादियों का सीजन चल रहा है और ऐसे में सोशल मीडिया पर खूब मीम्स वायरल होते हैं। ऐसे ही एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें शादी के किसी प्रोग्राम में तुझको ही दुल्हन बनाऊंगा गाना बजता है। उसके बाद ऐसी घटना घटती है कि उसे वहां...
शादियों का सीजन चल रहा है और ऐसे में सोशल मीडिया पर खूब मीम्स वायरल होते हैं। ऐसे ही एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें शादी के किसी प्रोग्राम में तुझको ही दुल्हन बनाऊंगा गाना बजता है। उसके बाद ऐसी घटना घटती है कि उसे वहां के लोग जिंदगी भर भूला नहीं पाएंगे। वीडियो पिछले 1-2 दिनों से वायरल हा रही है।
ये वीडियो किसी शादी का है। जिसमें ‘तुझको ही दुल्हन बनाऊंगा' गाना बज रह है। इस गाने पर दुल्हन अपने प्रेमी के साथ डांस कर रही होती है, लेकिन अचानक ही दुल्हन उस लड़के से गले लग जाती है और इस तरह उसके साथ लिपट जाती है कि उन्हें अलग करने के लिए एक महिला को आगे आना पड़ता है। पहले तो दुल्हन प्रेमी के साथ मजे से डांस करती है फिर दुल्हन डांस करते करते ही गले लग जाती है। वायरल वीडियो में देख सकते हैं कि दोनों को छुड़ाने के लिए एक औरत आगे आती है। वह दोनों को एक दूसरे से छुड़ा रही है, जबकि दोनों एक दूसरे को छोड़ने को तैयार नहीं हैं।
दोनों की जबरदस्त केमेस्ट्री एक दूसरे के साथ दिख रही है। इस वीडियो को जैकी यादव नाम के यूजर ने शेयर किया है। इसके साथ उन्होंने कैप्शन में लिखा है, भाईयों जरा पता करो, दूल्हा ज़िंदा है या निकल लिया। वायरल हो रहे इस वीडियो पर काफी सारे लोगों ने मजेदार कमेंट किए हैं।