दरोगा के होटल में S#X Racket; शादीशुदा महिलाएं करती थी जिस्मफरोशी का गंदा काम, आपत्तिजनक में पकडे गए 7 लोग...ग्राहक देखकर होती थी वसूली

Edited By Pooja Gill,Updated: 08 Feb, 2026 01:32 PM

s x racket in a police inspector s hotel married women engaged

UP Crime News: यूपी के बरेली के भोजीपुरा थाना क्षेत्र में बड़ा बाइपास पर स्थित “अपना ढाबा” में देह व्यापार का मामला सामने आया है। सीओ हाईवे ने पुलिस टीम के साथ छापा मारकर इस अवैध...

UP Crime News: यूपी के बरेली के भोजीपुरा थाना क्षेत्र में बड़ा बाइपास पर स्थित “अपना ढाबा” में देह व्यापार का मामला सामने आया है। सीओ हाईवे ने पुलिस टीम के साथ छापा मारकर इस अवैध धंधे का खुलासा किया। मौके से ढाबा मैनेजर समेत चार युवक और तीन महिलाओं को गिरफ्तार किया गया है। ढाबा संचालक फरार हो गया।

जानकारी के मुताबिक, सीओ हाईवे शिवम आशुतोष को काफी दिनों से ढाबे में गलत काम होने की सूचना मिल रही थी। शुक्रवार रात उन्होंने इंस्पेक्टर भोजीपुरा राजीव कुमार सिंह और पुलिस टीम के साथ ढाबे पर छापा मारा। पुलिस ने ढाबे के कमरों की तलाशी ली, जहां तीन महिलाएं और तीन युवक आपत्तिजनक हालत में मिले। सभी को पकड़कर थाने लाया गया।

दरोगा का है ढाबा 
पुलिस ने मौके से ढाबा मैनेजर कुंवरपाल यादव को भी गिरफ्तार किया है, जो रामपुर जिले के शहजादनगर थाना क्षेत्र का रहने वाला है। बताया गया कि यह ढाबा एक दरोगा का है, जिसे गजेंद्र सिंह ने किराये पर ले रखा था। छापे के दौरान गजेंद्र सिंह फरार हो गया। पुलिस को ढाबे से एक स्कूटी, एक मोटरसाइकिल, सात मोबाइल फोन, 2200 रुपये नकद और कुछ आपत्तिजनक सामान भी मिला है। सीओ हाईवे की ओर से सभी आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उनका चालान कर दिया गया है।

ग्राहकों से होती थी सौदेबाजी
पूछताछ में तीनों महिलाओं ने बताया कि उन्हें कुंवरपाल और गजेंद्र बुलाते थे। ग्राहक से 500 से 2000 रुपये तक लिए जाते थे। जो ग्राहक कुंवरपाल के जरिए आते थे, उनमें से वह अपना कमीशन काट लेता था।
 

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!