सोशल मीडिया इनफ्लुएंसर ने पड़ोसी की दर्ज कराई शिकायत... हेड कांस्टेबल बोला- I Like You, अकेले मिलने आ जाओ; अब हुआ तगड़ा एक्शन

Edited By Purnima Singh,Updated: 07 Feb, 2026 12:33 PM

police constable suspended

उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर जिले में एक सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर महिला द्वारा उत्पीड़न का आरोप लगाने के बाद एक पुलिस कांस्टेबल को निलंबित कर दिया गया है और उसके खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। एक अधिकारी ने इसकी जानकारी दी। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे एक...

बुलंदशहर : उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर जिले में एक सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर महिला द्वारा उत्पीड़न का आरोप लगाने के बाद एक पुलिस कांस्टेबल को निलंबित कर दिया गया है और उसके खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। एक अधिकारी ने इसकी जानकारी दी। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे एक वीडियो में, महिला ने दावा किया कि वह एक सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर है जो अपने नृत्य गीत संगीत के वीडियो बनाती है। महिला ने आरोप लगाया कि फैज अंसारी नाम के एक युवक उसके वीडियो उठाकर और उन्हें अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर आपत्तिजनक टिप्पणियों के साथ पोस्ट करके उसे परेशान कर रहा था। 

महिला ने बताया कि वह अपनी शिकायत लेकर स्थानीय पुलिस स्टेशन गई, जहां उसने कांस्टेबल कुलदीप राठी को पूरी बात बताई। उसने बताया कि उसकी शिकायत का समाधान करने के बजाय, राठी ने कथित तौर पर उसे परेशान करना शुरू कर दिया। महिला ने दावा किया कि कांस्टेबल ने उसे इंस्टाग्राम पर मैसेज भेजे और उसे गंभीर मानसिक उत्पीड़न का शिकार बनाया, जिससे वह आत्महत्या करने की कगार पर पहुंच गई थी। उसने आगे आरोप लगाया कि राठी ने फैज अंसारी के साथ मिलकर अंसारी के परिवार वालों को उसके घर भेजा और उसे जान से मारने की धमकी दी। 

पुलिस अधीक्षक (नगर) शंकर प्रसाद ने कहा कि सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर एक वीडियो वायरल हुआ था। जिसमें एक महिला ने एक हेड कांस्टेबल पर यौन उत्पीड़न का आरोप लगाया था। उन्होंने कहा, "मामले को तुरंत संज्ञान में लिया गया और जांच की गई। आरोपी हेड कांस्टेबल को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है और शुक्रवार को महिला की शिकायत पर प्राथमिकी दर्ज की गई है।" पुलिस अधिकारी ने बताया कि आगे की जांच जारी है। 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!