Edited By Purnima Singh,Updated: 17 Feb, 2026 12:25 PM

यूपी के महराजगंज जिले में मंगलवार सुबह पुलिस की एक गाड़ी के अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पेड़ से जा टकराने से उसमें सवार एक इंस्पेक्टर की मौत हो गई तथा पांच अन्य पुलिसकर्मी घायल हो गये। पुलिस सूत्रों ने यहां बताया कि यह घटना महराजगंज-गोरखपुर मार्ग पर...
महराजगंज : यूपी के महराजगंज जिले में मंगलवार सुबह पुलिस की एक गाड़ी के अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पेड़ से जा टकराने से उसमें सवार एक इंस्पेक्टर की मौत हो गई तथा पांच अन्य पुलिसकर्मी घायल हो गये। पुलिस सूत्रों ने यहां बताया कि यह घटना महराजगंज-गोरखपुर मार्ग पर हुई। कुशीनगर से दबिश देकर लौट रही गोरखपुर पुलिस की एक टीम का वाहन सुबह करीब साढ़े पांच बजे जब श्यामदेउरवा थाना क्षेत्र के कतरारी इलाके से गुजर रहा था तो सम्भवत: वाहन चालक को झपकी आ जाने से गाड़ी अनियंत्रित हो गयी और सड़क के किनारे एक पेड़ से जा टकरायी।
यह भी पढ़ें : Gold Silver Price Crash: फिर औंधे मुंह गिरे सोने-चांदी के रेट, बाजार में मचा हड़कंप, देखें 10 ग्राम गोल्ड के ताजा भाव
घटना में वाहन सवार छह पुलिसकर्मी गम्भीर रूप से घायल हो गये। उन्होंने बताया कि सभी को गोरखपुर मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां निरीक्षक संतोष कुमार (50) की इलाज के दौरान मौत हो गई। घायल वरिष्ठ उप निरीक्षक रमेश चंद्र कुशवाहा, निरीक्षक गीता, वाहन चालक और दो अन्य पुलिसकर्मियों का इलाज किया जा रहा है। सूत्रों ने बताया कि पुलिस ने इस सिलसिले में मामला दर्ज कर आवश्यक कार्यवाही शुरू की है।
यह भी पढ़ें : डिजिटल हुआ Lucknow Metro! इस तारीख से QR टिकटिंग सुविधा शुरू, घर बैठे ऐप से बुक करें मेट्रो का Ticket ..... लाइन में लगने का झंझट खत्म
लखनऊ : उत्तर प्रदेश में लखनऊ मेट्रो ने सोमवार को क्यूआर-आधारित टिकट प्रणाली की शुरुआत की, जिन्हें कहीं से भी बुक करके मेट्रो यात्रा को आसान बनाया जा सकता है। क्यूआर-आधारित टिकट प्रणाली का औपचारिक उद्घाटन हजरतगंज मेट्रो स्टेशन पर उत्तर प्रदेश मेट्रो रेल निगम (यूपीएमआरसी) के प्रबंध निदेशक सुशील कुमार ने किया। यहां जारी एक आधिकारिक बयान में कहा गया कि इस नयी प्रणाली के तहत, यात्री आधिकारिक लखनऊ मेट्रो मोबाइल एप्लिकेशन - लखनऊ मेट्रो ऑफिशियल (प्ले स्टोर और आईओएस स्टोर पर उपलब्ध), टिकट वेंडिंग मशीनों (टीवीएम) और टिकट काउंटरों के माध्यम से आसानी से क्यूआर टिकट बुक कर सकते हैं ..... पढ़ें पूरी खबर ....