फौजी को सरेआम मार दी गई थी गोली... अब SHO समेत 3 पुलिसवालों पर तगड़ा एक्शन, 8 आरोपियों पर इतने का इनाम घोषित

Edited By Purnima Singh,Updated: 11 Feb, 2026 02:00 PM

army man shot dead police action taken

उत्तर प्रदेश के हाथरस जिले में आगरा-अलीगढ़ मार्ग पर चन्द्रा फार्म हाउस के निकट दिनदहाड़े घेरकर एक सैन्यकर्मी की गोली मारकर हत्या के मामले में थाना प्रभारी समेत तीन पुलिसकर्मियों को लाइन हाजिर कर दिया गया। पुलिस ने मंगलवार को यह जानकारी दी। पुलिस ने...

हाथरस : उत्तर प्रदेश के हाथरस जिले में आगरा-अलीगढ़ मार्ग पर चन्द्रा फार्म हाउस के निकट दिनदहाड़े घेरकर एक सैन्यकर्मी की गोली मारकर हत्या के मामले में थाना प्रभारी समेत तीन पुलिसकर्मियों को लाइन हाजिर कर दिया गया। पुलिस ने मंगलवार को यह जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि पांच फरवरी को आगरा में सेना की इकाई में चालक के पद पर तैनात अखिलेश चौधरी (28) की राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या 93 पर एक कोल्ड स्टोरेज के पास कुछ हथियारबंद लोगों ने आपसी रंजिश में हत्या कर दी थी। 

यह भी पढ़ें : UP में रक्षक ही बन गए भक्षक! पुलिस जीप ने 5 लोगों को रौंदा, 7 महीने की मासूम की दर्दनाक मौत, 4 महिलाएं बुरी तरह जख्मी

पुलिस के मुताबिक, मृतक की बहन डॉली कुमारी ने सादाबाद थाने में शिकायत दर्ज कराई थी। शिकायतकर्ता ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उनका भाई अखिलेश भारतीय सेना में कार्यरत था और वह हाथरस अदालत से अपने मित्र की कार से आगरा की ओर जा रहा था। शिकायतकर्ता के मुताबिक, रास्ते में एक कोल्ड स्टोरेज और चन्द्रा फार्म हाउस के पास ईको कार व मोटरसाइकिल सवार बदमाशों ने अखिलेश पर गोलियां बरसाईं, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। 

यह भी पढ़ें : Gold-Silver Rate: चांदी औंधे मुंह गिरी... 'महागिरावट' से सर्राफा बाजार में भूचाल! Noida से Lucknow तक 24k, 22k गोल्ड के दाम भी जानें ....

पुलिस ने बताया कि इस घटना में त्वरित कार्रवाई करते हुए दो अभियुक्तों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया। पुलिस अधीक्षक चिरंजीव नाथ सिन्हा ने इस मामले में आठ आरोपियों पर 25-25 हजार रुपय का इनाम घोषित किया है। सिन्हा ने बताया कि इस मामले में थाना प्रभारी योगेश कुमार, दरोगा विजय कुमार और बीट कांस्टेबल हर्षपाल को लाइन हाजिर कर दिया गया है। उन्होंने बताया कि पुरानी रंजिश को लेकर हुई इस हत्या के मामले में पहली नजर में पुलिस की लापरवाही पायी गयी है। 

यह भी पढ़ें : UP में हड़कंप! पेट के कीड़े मारने की दवा बनी आफत, 100 से ज्यादा बच्चों की बिगड़ी तबीयत, जिला अस्पताल में अफरा-तफरी 

फर्रुखाबाद/मैनपुरी : उत्तर प्रदेश के फर्रुखाबाद और मैनपुरी जिले के सरकारी विद्यालयों में पेट के कीड़े मारने वाली दवा खाने के बाद 100 से ज्यादा बच्चे बीमार हो गए। अधिकारियों ने मंगलवार को यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि कमालगंज विकास खंड के राठौरा मोहद्दीनपुर गांव में जवाहर लाल प्रेमा देवी विद्यालय में लगभग 150 बच्चों को पेट के कीड़े मारने वाली 'एल्बेंडाजोल' गोली खिलायी गयी थी और दवा खाते ही लगभग 100 विद्यार्थी बीमार हो गये। अधिकारियों ने बताया कि 33 विद्यार्थियों को कमालगंज स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में जबकि 67 बच्चों कों लोहिया अस्पताल में भर्ती कराया गया ..... पढ़ें पूरी खबर ... 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!