श्रमजीवी एक्सप्रेस विस्फोट कांड: जौनपुर कोर्ट में आरोपी हिलाल और नफीकुल की हुई पेशी, अब जमानत याचिका पर 20 को सुनवाई
Edited By Mamta Yadav,Updated: 04 May, 2022 08:41 PM

उत्तर प्रदेश में जौनपुर की एक अदालत में बुधवार को श्रमजीवी एक्सप्रेस ट्रेन बम विस्फोट कांड के आरोपी हिलाल और नफीकुल विश्वास को कड़ी सुरक्षा में पेश किया गया। दोनों की जमानत याचिका पर अब 20 मई को सुनवाई होगी।
जौनपुर: उत्तर प्रदेश में जौनपुर की एक अदालत में बुधवार को श्रमजीवी एक्सप्रेस ट्रेन बम विस्फोट कांड के आरोपी हिलाल और नफीकुल विश्वास को कड़ी सुरक्षा में पेश किया गया। दोनों की जमानत याचिका पर अब 20 मई को सुनवाई होगी।
आरोपी नफीकुल की ओर से कोर्ट में दूसरी बार जमानत याचिका दायर की गई, इसमें उसने कहा है कि उसे मुकदमे में गलत ढंग से आरोपी बनाया गया है। वह लंबे समय से जेल में बंद है, प्राथमिकी में वह नामित नहीं है और न ही उसके पास से कोई बरामदगी हुई है। जौनपुर में अपर सत्र न्यायाधीश (प्रथम) अरविंद कुमार श्रीवास्तव की अदालत ने पत्रावली व जमानत पर सुनवाई के लिए 20 मई की तिथि तय की है।
गौरतलब है कि 28 जुलाई 2005 को सिंगरामऊ क्षेत्र के हरिहरपुर रेलवे क्रासिंग के पास श्रमजीवी विस्फोट कांड में 14 लोग मारे गए थे। इसमें 50 से अधिक यात्री घायल हो गए थे। दो आरोपी रोनी व औबेदुरर्हमान को कोर्ट पहले ही फांसी की सजा सुना चुकी है। अपील उच्च न्यायालय इलाहाबाद में लंबित है।
…………….
Related Story

शराबी कैदी का गजब कांड: Police को दिया पेशाब का झांसा, दीवार फांदकर भागा और फिर जो किया...

स्मार्ट मीटर कांड: 1.25 लाख का झटका और थम गया चायवाले का दिल, शव लेकर बिजली दफ्तर पहुंचे बेबस परिजन

BJP दफ्तर में चप्पल कांड: स्वागत समारोह के बीच महिला ने पदाधिकारी को जड़ा थप्पड़, कॉलर पकड़कर मंच...

Lucknow में सिलेंडर कांड: SP नेता के रिसॉर्ट में छिपाए थे 88 सिलेंडर, पत्नी चलाती हैं गैस एजेंसी,...

बेशर्मी की सारी हदें की पार! ट्रेन के टॉयलेट में एक साथ घुसे युवक और युवती फिर करने लगे कांड,...

पूर्व प्रधान मर्डर कांड…कॉल डिटेल ने खोला राज, ऐसे हुई थी 18 बच्चों के पिता की हत्या!

SP MLA के घर टोंटी वाला कांड! बाथरूम की पाइप काट रहा था चोर, भीड़ ने दबोचा तो बोरे से निकलीं 9...

UP के 2.5 लाख शिक्षकों-कर्मचारियों की चांदी, योगी सरकार ने दिया बड़ा तोहफा, ग्रेच्युटी सीमा बढ़कर हुई...

ऑनलाइन गेम बना काल: ट्रक ड्राइवर की लाखों की कमाई डकार गए ठग, 10 हजार का लालच देकर ऐसे बुना बर्बादी...

नर्सिंग छात्रा से दुष्कर्म का आरोपी जिम ट्रेनर गिरफ्तार, प्रोटीन में नशीला पदार्थ मिलाकर रेप का आरोप