शर्मसार! बिजली के केबल पर लटका नवजात का शव, प्रसव के बाद छत से फेंका

Edited By Pooja Gill,Updated: 03 May, 2025 04:10 PM

shameful newborn s body hanging

गोरखपुर: उत्तर प्रदेश के गोरखपुर से एक शर्मसार करने वाली घटना सामने आई है। यहां पर एक नवजात बच्चे का शव बिजली के केबल पर लटका मिला है। शव खून से लथपथ था और ऐसा माना जा रहा है...

गोरखपुर: उत्तर प्रदेश के गोरखपुर से एक शर्मसार करने वाली घटना सामने आई है। यहां पर एक नवजात बच्चे का शव बिजली के केबल पर लटका मिला है। शव खून से लथपथ था और ऐसा माना जा रहा है कि कुछ समय पहले ही उसका जन्म हुआ होगा। प्रसव के बाद शव को छत से फेंकने की आशंका जताई जा रही है। जानकारी मिलने पर पुलिस पहुंची और शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी। 

प्रसव के बाद छत से फेंका शव 
बताया जा रहा है कि सहजनवां में नगर पंचायत के वार्ड नंबर सात लुचुई में एक मकान के सामने बिजली की केबल पर एक नवजात बच्चे का शव लटका मिला। बच्चे का शव खून से लथपथ था। माना जा रहा है कि कुछ घंटे पहले ही प्रसव हुआ होगा। जिसके बाद बच्चे को छत से फेंका गया और उसका नाल बिजली की केबल में अटक गया, जिस वजह से शव भी तार में फंसकर लटकने लगा। पुलिस बच्चे के माता-पिता की तलाश कर रही है। 

लोगों में हो रही तरह-तरह की चर्चाएं 
जानकारी के मुताबिक, जिस जगह पर बच्चे का शव लटका मिला। वहां पर सामने कई मकान है। जिनमें किराएदार रहते है। पुलिस को शक है कि इन्हीं घरों में से किसी घर में बच्चे का जन्म हुआ होगा और फिर उसे छत से फेंक दिया। शव को देखकर आस पास के लोगों में भी हड़कंप मच गया। लोगों में तरह-तरह की चर्चाएं हो रही है। फिलहाल, पुलिस इस मामले में जांच पड़ताल कर रही है। 
 

Related Story

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!