कन्नौज में गरजे PM मोदी- विपक्ष का एक ही मंत्र, 'जात पात जपना-जनता का माल अपना'

Edited By Deepika Rajput,Updated: 27 Apr, 2019 02:12 PM

pm modi on up tour today

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को उत्तर प्रदेश के कन्नौज में विजय संकल्प रैली को संबोधित करते हुए विपक्ष पर करारा हमला बोला। उन्होंने कहा कि महामिलावटी लोगों की नींद उड़ी हुई है।

कन्नौजः प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को उत्तर प्रदेश के कन्नौज में विजय संकल्प रैली को संबोधित करते हुए विपक्ष पर करारा हमला बोला। उन्होंने कहा कि सपा-बसपा सिर्फ कुर्सी के लिए एक साथ हैं। सपा-बसपा और कांग्रेस का एक ही मंत्र है- जात पात जपना, जनता का माल अपना।

महामिलावटी लोगों की उड़ी हुई है नींद
उन्होंने कहा कि महामिलावटी लोगों की नींद उड़ी हुई है। इन लोगों ने चौकीदार को गाली दी, राम भक्तों को गाली दी, लेकिन परिणाम ये हुआ है कि सभी लोग खत्म हो गए। सपा-बसपा को देश की चिंता नहीं है। आज जितने लोग खुद को भावी प्रधानमंत्री बता रहे हैं, इन्होंने देश को मजबूत बनाने की और जवानों की रक्षा की कोई योजना सामने रखी है क्या? जो मोदी को हराने के लिए पाकिस्तान के झूठ को सच मानते हों, उनसे क्या उम्मीद की जा सकती है। सपा-बसपा वाले एक बार भी आतंकवाद पर बोले क्या? मोदी को इतनी गाली दी, लेकिन आतंकवाद को एक भी गाली दी क्या? क्या सपा-बसपा वाले आतंकवादियों से डरते हैं या उनको बचाने के लिए चुप बैठे हैं।

SP-BSP के चेहरों को पहचानती है नई पीढ़ी
उन्होंने कहा कि नई पीढ़ी सपा-बसपा के चेहरों को पहचानती है। नया हिंदुस्तान अब डरेगा नहीं। नया हिंदुस्तान आतंकियों के घर में घुसकर मारेगा। जब देश सुरक्षित होगा तभी सामान्य मानवी का जीवन सही से चलेगा। उन्होंने कहा कि तीसरे चरण के बाद जनता ने तय कर दिया है एक बार फिर मोदी सरकार। यह चुनाव उत्तर प्रदेश की जनता लड़ रही है। महामिलावटी लोगों सारी कोशिशें कर लो आएगा तो मोदी ही। उन्होंने कहा कि परसों काशी वालों ने अवसरवादियों, महामिलावटियों के होश उड़ा दिए और आज आपने उनका हाल-बेहाल कर दिया है। ऐसा लग रहा है कि आप सब विजय डंका बजाने यहां आए हैं। 

देश में ऐसे बुद्धिमान और तेजस्वी लोग हैं जो आलू से सोना बनाते हैं 
राहुल का नाम बिना लिए उन पर निशाना साधते हुए पीएम मोदी ने कहा कि हमारे देश में ऐसे बुद्धिमान और तेजस्वी लोग हैं जो आलू से सोना बनाते हैं। वो काम हम नहीं कर सकते, न मेरी पार्टी कर सकती है। जिसको आलू से सोना बनाना है वो उनके पास जाए, हम ऐसा नहीं कर सकते। उन्होंने कहा, हम तो कोल्ड स्टोरेज बनाएंगे, आलू का वैल्यू एडिशन बढ़ाएंगे और आलू से चिप्स बनवा सकते हैं और किसानों की आय दोगुना करने के प्रयास कर रहे हैं।

जनता कर रही है चौकीदार का प्रचार
उन्होंने कहा कि आज मोदी का प्रचार वो बहन कर रही है जिसने पूरी जिंदगी चूल्हे के धूंए में निकाल दी थी और उसे उज्ज्वला योजना से गैस कनेक्शन मिला। मोदी का प्रचार वो बेटी कर रही है जिसके घर शौचालय बना और उसे इज्जत घर मिल गया। आज मोदी का प्रचार वो किसान कर रहे हैं जिन्हें पीएम किसान योजना से मदद राशि मिली। आज मोदी का प्रचार वो परिवार कर रहा है जिसके बेटे मातृभूमि की रक्षा में हैं, जिन्हें बूलेट प्रूफ जैकेट और हथियार मोदी ने दिए हैं। आज मोदी का प्रचार दिव्यांगजन कर रहे हैं। जनता चौकीदार का प्रचार कर रही है।

Related Story

Trending Topics

India

397/4

50.0

New Zealand

327/10

48.5

India win by 70 runs

RR 7.94
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!