योगी मंत्रिमंडल विस्तार; यूपी को मिलने जा रहा तीसरा डिप्टी सीएम! जानिए कौन और किस जाति से होगा?

Edited By Pooja Gill,Updated: 16 Dec, 2025 02:35 PM

yogi adityanath s cabinet expansion up to get its third deputy cm

UP Political News: उत्तर प्रदेश में भाजपा को नया प्रदेश अध्यक्ष मिल चुका है। इसके साथ ही पार्टी का लंबे समय से रुका हुआ संगठनात्मक बदलाव पूरा हो गया है। अब मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ...

UP Political News: उत्तर प्रदेश में भाजपा को नया प्रदेश अध्यक्ष मिल चुका है। इसके साथ ही पार्टी का लंबे समय से रुका हुआ संगठनात्मक बदलाव पूरा हो गया है। अब मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के मंत्रिमंडल के विस्तार का रास्ता भी साफ हो गया है। बता दें कि यूपी की मंत्रिपरिषद में कुल 60 मंत्री हो सकते हैं, लेकिन अभी केवल 54 मंत्री हैं। यानी अभी 6 मंत्री पद खाली हैं। इन खाली पदों पर जल्द ही नए चेहरों को जगह मिल सकती है।

मंत्रिमंडल में शामिल होंगे भूपेंद्र चौधरी? 
भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष और जाट नेता भूपेंद्र सिंह चौधरी को फिर से मंत्रिमंडल में शामिल किए जाने की पूरी संभावना है। वे पहले योगी सरकार में पंचायती राज मंत्री रह चुके हैं। पश्चिमी यूपी में जाट समाज के बीच भाजपा की पकड़ मजबूत करने में उनकी अहम भूमिका मानी जाती है। प्रदेश अध्यक्ष पद छोड़ने के बाद उन्हें मंत्री बनाकर पार्टी संतुलन साध सकती है।

जल्द मिल सकता है तीसरा उपमुख्यमंत्री
भाजपा सामाजिक संतुलन पर भी ध्यान दे रही है। वर्तमान में उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य (ओबीसी) और बृजेश पाठक (ब्राह्मण) हैं। अब अनुसूचित जाति (एससी) समुदाय से एक नेता को तीसरा डिप्टी सीएम बनाए जाने की चर्चा तेज है।

अन्य संभावित मंत्री चेहरे
सूत्रों के मुताबिक, पूर्व जल शक्ति मंत्री और वर्तमान एमएलसी महेंद्र सिंह की भी मंत्रिमंडल में वापसी हो सकती है। वे इस समय मध्य प्रदेश में भाजपा के चुनाव प्रभारी हैं। इसके अलावा, ऊंचाहार से समाजवादी पार्टी छोड़कर आए विधायक मनोज पांडे और बागी सपा विधायक पूजा पाल का नाम भी मंत्री पद के लिए चर्चा में है।

कब होगा मंत्रिमंडल विस्तार?
सूत्रों के अनुसार, खरमास के बाद यानी जनवरी के आखिर तक कभी भी कैबिनेट विस्तार हो सकता है। भाजपा चाहती है कि आने वाले चुनावी साल से पहले सरकार और संगठन पूरी तरह तालमेल के साथ काम करें।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!