BJP में इस्तीफों की झड़ी! अब मंत्री दारा सिंह चौहान ने योगी कैबिनेट से इस्तीफा देकर दिया झटका
Edited By Tamanna Bhardwaj,Updated: 12 Jan, 2022 05:29 PM

यूपी विधानसभा चुनावों की तारीखों के ऐलान के साथ ही भाजपा में इस्तीफों की झड़ी लग गई है। एक के बाद एक नेताओं के इस्तीफे आ रहे हैं। स्वामी प्रसाद मौर्य के बाद अब योगी कैबिनेट के एक और मंत्री ने भाजपा को...
लखनऊ: यूपी विधानसभा चुनावों की तारीखों के ऐलान के साथ ही भाजपा में इस्तीफों की झड़ी लग गई है। एक के बाद एक नेताओं के इस्तीफे आ रहे हैं। स्वामी प्रसाद मौर्य के बाद अब योगी कैबिनेट के एक और मंत्री ने भाजपा को झटका दिया है। अब यूउत्तर प्रदेश सरकार में वन, पर्यावरण एवं जन्तु उद्यान मंत्री दारा सिंह चौहान ने दिया मंत्री पद से इस्तीफा दे दिया है।
उन्होंने पत्रकारों से बातचीत में कहा कि उन्होंने भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की सरकार में पूरी निष्ठा और लगन के साथ काम किया, लेकिन निश्चित रूप से पांच साल में ओबीसी, दलित, वंचित, बेरोजगार नौजवान को न्याय नहीं मिल पाया और इससे आहत होकर उन्होंने सरकार से इस्तीफा दिया है।
चौहान ने कहा, ‘‘जिस गरीब, पिछड़े, दलित समाज के नाते बहुमत की सरकार बनी, उस समाज को कुछ नहीं मिला और इससे आहत होकर मैंने इस्तीफा दिया है।'' उन्होंने कहा, ''मैं पांच साल तक, शुरू से लगातार पार्टी आलाकमान को सूचना देता रहा और उनसे बात करता रहा लेकिन मेरी बातों को अनसुना कर दिया गया, क्योंकि मैं पिछड़ों, दलितों की बात करता था।'' दारा सिंह चौहान पिछले चौबीस घंटे में योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व वाली सरकार से इस्तीफा देने वाले दूसरे मंत्री हैं। इससे एक दिन पहले, मंगलवार को मंत्री स्वामी प्रसाद मौर्य ने इस्तीफा दे दिया था।
Related Story

UP की राजनीति को बड़ा झटका! पूर्व कैबिनेट मंत्री का दुखद निधन, राज्य के इस जिले में शोक की लहर, कई...

पूर्व कैबिनेट मंत्री संग्राम सिंह वर्मा पंचतत्व में विलीन, पैतृक गांव में हुआ अंतिम संस्कार, आखिरी...

सरकार ने गेहूं पर 160 रुपये प्रति क्विंटल बढ़ाई MSP, कैबिनेट की बैठक में किसानों के हित में योगी का...

गैस सिलेंडर के लिए लाइन में लगने की जरुरत नहीं, अब घर पर पहुंचेगा: CM योगी आदित्यनाथ

योगी का सपा पर हमला: “2017 से पहले पोषाहार पर माफिया का कब्जा, अब व्यवस्था पारदर्शी”

भाजपा पर अखिलेश का तीखा हमला: 'बेइमानी से बनी सरकार, अब जनता देगी जवाब'

'जिन्हें कब्रिस्तान प्यारा था उन्होंने वहां पैसा दिया, हमें मंदिर प्रिय हैं तो हम वहां दे रहे'......

Petrol-Diesel और LPG आपूर्ति पर योगी सरकार सख्त, पूरे प्रदेश में कालाबाजारी पर ताबड़तोड़ कार्रवाई,...

बुजुर्ग दंपति को झटका, न्यायालय ने कहा- सास-ससुर को गुजारा भत्ता देने के लिए बहू कानूनी रूप से...

जाली नोट भंडाफोड़: अखिलेश ने BJP विधायक की संलिप्तता का किया इशारा, कहा- जाली नोट देश के भीतर और...