Edited By Purnima Singh,Updated: 15 Jul, 2025 04:50 PM

फिल्म इंडस्ट्री से एक बुरी खबर सामने आई है। दिग्गज दक्षिण भारतीय अभिनेत्री बी. सरोजा देवी ने 87 साल की उम्र में दुनिया को अलविदा कह दिया है। सूत्रों द्वारा मिली जानकारी के मुताबिक, बेंगलुरु के मल्लेश्वरम स्थित आवास पर उम्र संबंधी बीमारियों के कारण...
UP Desk : कन्नड़ फिल्म इंडस्ट्री से एक बुरी खबर सामने आई है। दिग्गज दक्षिण भारतीय अभिनेत्री बी. सरोजा देवी ने 87 साल की उम्र में दुनिया को अलविदा कह दिया है। सूत्रों द्वारा मिली जानकारी के मुताबिक, बेंगलुरु के मल्लेश्वरम स्थित आवास पर उम्र संबंधी बीमारियों के कारण उनका निधन हो गया।
पहली ही फिल्म के लिए जीता राष्ट्रीय पुरस्कार
तमिल फिल्म जगत में सरोजा देवी को प्यार से ‘कन्नड़तु पैंगिली' (कन्नड़ का तोता) कहा जाता था। उन्होंने साड़ी, जूलरी और हेयरस्टाइल से 60 के दशक में ट्रेंड सेट किया था। उनके अभिनय करियर की शुरुआत 17 साल की उम्र में साल 1955 में रिलीज हुई कन्नड़ फिल्म ‘महाकवि कालिदास' से हुई थी। पहली ही फिल्म में अपने अभिनय के लिए अभिनेत्री ने राष्ट्रीय पुरस्कार अपने नाम कर लिया था। अदाकारा को कन्नड़ सिनेमा की पहली महिला सुपरस्टार के रूप में भी जाना जाता है।
शम्मी कपूर और सुनील दत्त के साथ भी किया काम
सरोजा देवी ने साल 1959 में हिंदी फिल्म 'पैगाम' में दिलीप कुमार के साथ काम किया और उनकी जोड़ी खूब पसंद की गई। अपने करियर में उन्होंने दिलीप कुमार के अलावा राज कपूर, शम्मी कपूर और सुनील दत्त जैसे सुपर स्टार्स संग काम किया। वह उन बहुत कम हीरोइनों में से एक हैं, जिन्होंने 1950 के दशक में कन्नड़, तमिल, तेलुगु और हिंदी में एक्टिंग की।
सरोजा देवी के नाम वर्ल्ड रिकॉर्ड
सरोजा देवी ने फिल्मी दुनिया में एक वर्ल्ड रिकॉर्ड भी बनाया। 50 के दशक से लेकर 80 के दशक तक कन्नड़ और तेलुगू सिनेमा की टॉप एक्ट्रेसेस में शुमार रहीं। वह साल 1955 से 1984 के बीच 29 साल तक लगातार 161 फिल्मों में लीड रोल प्ले करने वालीं एकमात्र भारतीय एक्ट्रेस रही हैं।