ससुरालवालों ने दामाद को जमकर पीटा, पेड़ से बांधकर बेल्ट से मारा; जानिए क्यों दी तालिबानी सजा

Edited By Pooja Gill,Updated: 15 Jul, 2025 03:39 PM

in laws beat up son in law mercilessly tied him to a tree

पीलीभीत: यूपी के पीलीभीत से एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। यहां पर एक व्यक्ति को बेहरमी से पीटा गया है। आरोपियों ने पहले उसे बेल्ट से पीटा। वो जमीन पर गिर गया और हाथ जोड़कर छोड़ने की भीख मांगने...

पीलीभीत: यूपी के पीलीभीत से एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। यहां पर एक व्यक्ति को बेहरमी से पीटा गया है। आरोपियों ने पहले उसे बेल्ट से पीटा। वो जमीन पर गिर गया और हाथ जोड़कर छोड़ने की भीख मांगने लगा। आरोपियों ने उसकी जमकर पिटाई की और फिर उसे पेड़ से बांध दिया। इसका एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। 

शख्स को दी तालिबानी सजा 
जानकारी के मुताबिक, मामला अमरिया थाना क्षेत्र के बरा मझलिया गांव का है। सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है। इस वीडियो में देखा जा सकता है कि एक शख्स को तालिबानी सजा दी जा रही है। इसमें एक मौलाना व उसके परिवार के लोग शख्स को जमीन पर गिराकर पीटते दिखाई दे रहे हैं। इसके बाद उसे पेड़ से बांधकर पीटा गया है।  

ससुरालवालों ने की पिटाई
बताया जा रहा है कि पीड़ित को पीटने वाले लोग उसके ससुरालवाले है। पीड़ित शख्स के नशे का आदी है। इसके कारण उसकी पत्नी परेशान रहती है। इसी कारण ससुरालवालों ने उसे बुलाकर बेल्ट से पीटा और फिर पेड़ से बांधकर पीटा। वो हाथ जोड़कर छोड़ देने की भीख मांगता है, लेकिन आरोपियों ने उसकी जमकर पिटाई की। इस वीडियो के सामने आने के बाद पुलिस ने जांच शुरू की और आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। पीड़ित ने भी आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है।  

Related Story

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!