Ganga Dussehra: गंगा दशहरा का पर्व आज, गंगा में स्नान के लिए लगा श्रद्धालुओं का तांता...लगाई आस्था की डुबकी

Edited By Pooja Gill,Updated: 30 May, 2023 02:15 PM

ganga dussehra the festival of ganga

Ganga Dussehra 2023: आज यानी 30 मई को गंगा दशहरा का पर्व मनाया जा रहा है। प्रयागराज से लेकर हरिद्वार तक गंगा दशहरा पर स्नान के लिए श्रद्धालुओं का तांता लगा हुआ है। देशभर से भक्त जहां पहुंच रहे है और आज सुबह से ही श्रद्धालु गंगा नदी में पावन स्नान...

Ganga Dussehra 2023: आज यानी 30 मई को गंगा दशहरा का पर्व मनाया जा रहा है। प्रयागराज से लेकर हरिद्वार तक गंगा दशहरा पर स्नान के लिए श्रद्धालुओं का तांता लगा हुआ है। देशभर से भक्त जहां पहुंच रहे है और आज सुबह से ही श्रद्धालु गंगा नदी में पावन स्नान कर रहे है। हजारों की संख्या में श्रद्धालु जहां पहुंचे है। वहीं, उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रदेशवासियों को गंगा दशहरा की शुभकामनाएं दी है। उन्होंने कहा, "महापर्व 'गंगा दशहरा' की समस्त प्रदेश वासियों को हार्दिक बधाई व शुभकामनाएं।"

PunjabKesari

बता दें कि, गंगा दशहरा का पर्व ज्येष्ठ शुक्ल पक्ष की दशमी तिथि को मनाया जाता है। माना जाता है कि इसी दिन गंगा का अवतरण धरती पर हुआ था। इस दिन गंगा स्नान, गंगा जल का प्रयोग करना और दान धर्म का कार्य करना लाभकारी माना जाता है। इस दिन गंगा की आराधना करने से पापों से मुक्ति मिलती है और इस दिन व्यक्ति को मुक्ति मोक्ष का लाभ मिलता है। इस बार यह पर्व आज यानी मंगलवार को मनाया जा रहा है। गंगा दशहरा के अवसर पर हजारों के संख्या में श्रद्धालु गंगा स्नान के करने पहुंचे।

यह भी पढ़ेंः Nikhat Bano News: अब्बास अंसारी की पत्नी निखत बानो को इलाहाबाद HC से बड़ा झटका, जमानत याचिका हुई खारिज

PunjabKesari

हरिद्वार में गंगा दशहरा के अवसर पर श्रद्धालुओं ने गंगा में पावन स्नान किया। श्रद्धालुओं का तांता प्रयागराज में भी संगम के तट पर स्नान करने के लिए लगा रहा। वहीं, गंगा दशहरे पर उज्जैन में जूना अखाड़ा घाट नीलगंगा सरोवर पर चारों ओर सनातन की ध्वज पताका लहराई। मंगलवार सुबह अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष महंत रविंद्र पुरी महाराज और श्री पंच दशनाम जूना अखाड़ा के मुख्य संरक्षक महंत हरिगिरी महाराज ने वर्षों की परंपरा का निर्वहन किया। पहले भव्य पेशवाई निकाली गई। फिर सैकड़ों साधु-संतों के साथ नीलगंगा सरोवर में जूना अखाड़ा नीलगंगा के देवता को स्नान कराया गया। फिर नीलगंगा सरोवर में उन्होंने स्नान किया। 

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!