UP के पूर्व राज्यपाल अजीज कुरैशी का निधन, कांग्रेस ने शोकाकुल परिवार के प्रति व्यक्त की गहरी संवेदना

Edited By Ramkesh,Updated: 01 Mar, 2024 03:26 PM

former up governor aziz qureshi passes away congress expresses

उत्तर प्रदेश के पूर्व राज्यपाल एवं कांग्रेस के वरिष्ठ नेता अजीज कुरैशी का शुक्रवार को भोपाल के एक अस्पताल में 83 वर्ष की आयु में निधन हो गया। वह काफी समय से बीमार थे। परिवार के एक सदस्य ने यह जानकारी दी। उनकी देखभाल करने वाले उनके भतीजे सूफियान अली...

यूपी डेस्क: उत्तर प्रदेश के पूर्व राज्यपाल एवं कांग्रेस के वरिष्ठ नेता अजीज कुरैशी का शुक्रवार को भोपाल के एक अस्पताल में 83 वर्ष की आयु में निधन हो गया। वह काफी समय से बीमार थे। परिवार के एक सदस्य ने यह जानकारी दी। उनकी देखभाल करने वाले उनके भतीजे सूफियान अली ने कहा, ‘‘ कुछ समय से उनकी तबीयत ठीक नहीं थी और सुबह करीब 11 बजे भोपाल के एक निजी अस्पताल में उन्होंने अंतिम सांस ली।'

 कांग्रेस पार्टी ने ट्वीट कर कहा कि वरिष्ठ नेता व पूर्व गवर्नर डॉ. अज़ीज़ कुरैशी जी के निधन का समाचार दुखद है। भारतीय युवा कांग्रेस के संस्थापक सदस्य रहे कुरैशी ने अपने लंबे राजनीतिक जीवन में कई महत्त्वपूर्ण पदों पर सेवा देकर अपने कर्तव्य का निर्वाहन किया था। ईश्वर उनकी आत्मा को शांति दें। उनके शोकाकुल परिवार के प्रति समस्त कांग्रेस परिवार गहरी संवेदना रखता है।

 कुरैशी ने उत्तराखंड, उत्तर प्रदेश और मिजोरम के राज्यपाल के तौर पर कार्य किया था। अली ने बताया कि वह पहली बार 1972 में मध्य प्रदेश की सीहोर सीट से विधायक चुने गये थे और 1984 में लोकसभा सदस्य बने। कुरैशी अविवाहित थे। उन्होंने बताया कि उनका अंतिम संस्कार आज शाम को किया जाएगा।

 

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!