अपहरण और गैंगरेप का नाटक, कंधे में प्लांट कराई गोली...झूठी साजिश ऐसी रची कि पुलिस के भी उड़े होश

Edited By Imran,Updated: 10 Apr, 2025 06:08 PM

drama of kidnapping and gang rape in bareilly police loses sleep

यूपी के बरेली जिले में एक अपहरण और गैंगरेप का मामला सबको हैरान कर दिया। दरअसल, यहां पर एक ऐसी झूठी साजिश रची गई जिसे लोग केवल फिल्मों में देखते होंगे। खबरों के मुताबिक नेता और रसूखदार लोगों को फंसाने के लिए अपहरण होने और भागने के दौरान गोली लगने की...

बरेली न्यूज़: यूपी के बरेली जिले में एक अपहरण और गैंगरेप का मामला सबको हैरान कर दिया। दरअसल, यहां पर एक ऐसी झूठी साजिश रची गई जिसे लोग केवल फिल्मों में देखते होंगे। खबरों के मुताबिक नेता और रसूखदार लोगों को फंसाने के लिए अपहरण होने और भागने के दौरान गोली लगने की प्लानिंग हो गई। इतना ही नहीं शरीर में ऑपरेशन के द्वारा गोली भी फिट करा दिया गया ताकि अदालत को शक न हो सके। लेकिन पुलिस की छानबीन हुई तो खुलासा चौकाने वाला निकला।

एक मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, बरेली पुलिस का कहना है कि कुछ लोग धनउगाही करने के लिए एक तालाक शुदा महिला का इस्तेमाल किया। घटना एक दम सच दिखाने के लिए उन्होंने ऑपरेशन कराकर अपने कंधे पर एक गोली फिट कराई ताकि ये साबित कर पाए कि उस पर गोली चलाई गई थी। लेकिन पुलिस की छानबीन में सब कुछ उल्टा पड़ गया। दरअसल, घटना वाली इलाकों में पुलिस सभी सीसीटीवी की जांच कर रही है। इसके अलावा महिला का कॉल रेकॉर्ड और उसकी मेडिकल रिपोर्ट ने भी पुलिस का शक बढ़ा दिया था।

पूरा मामला क्या है?
इस मामले को लेकर बरेली पुलिस का कहना है कि 29 मार्ट को एक महिला को गोली मार दी गई है। घटना की सूचना मिलते पुलिस मौके पर पहुंची और महिला को इलाज के लिए अस्पताल ले गई। जब घटना के बारे बयान दर्ज किया तो महिला ने बताया कि 5 लोगों ने मिलकर उसका अपहरण किया फिर 3 लोगों ने उसके साथ रेप किया। जब वह उनके चंगुल से छुटकर भागने की कोशिश की उस पर गोली चला दी गई। वह घायल हो गई। महिला के एक रिश्तेदार की शिकायत के आधार पर अज्ञात लोगों के खिलाफ FIR दर्ज की गई।

पुलिस ने खोल दी पोल
महिला की शिकायत के आधार पर पुलिस मुकदमा दर्ज कर छानबनी करना शुरू कर दी। सीसीटीवी में कैद महिला के मूवमेंट पर पुलिस को शक होने लगा क्योंकि वह लगातार किसी से फोन पर बातें कर रही थी। उधर, मेडिकल रिपोर्ट ने और शक बढ़ावा दिया। दरअसल, जहां गोली लगने की बात कही गई, वहां पर घाव के निशान नहीं थे। साफ पता चल रहा था कि त्वचा पर एक कट लगा था और एक बुलेट इंप्लांट की गई थी। पुलिस ने बताया कि गोली महिला के कंधे की त्वचा की ऊपरी परत पर फंसी थी। डॉक्टरों ने भी इसकी पुष्टि की।

 

 

 

 

 

Related Story

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!