Edited By Pooja Gill,Updated: 27 Mar, 2025 01:49 PM

UP News: उत्तर प्रदेश के गोरखपुर से एक हैरान करने वाली घटना सामने आई है। यहां पर प्रेमी के प्यार में पागल महिला अपने दो बच्चो और पति को छोड़कर प्रेमी के साथ चली गई और एक मंदिर में उसके साथ शादी रचा ली...
UP News: उत्तर प्रदेश के गोरखपुर से एक हैरान करने वाली घटना सामने आई है। यहां पर प्रेमी के प्यार में पागल महिला अपने दो बच्चो और पति को छोड़कर प्रेमी के साथ चली गई और एक मंदिर में उसके साथ शादी रचा ली। प्यार में अंधी महिला ने अपने मासूम बच्चे के बारे में भी नहीं सोचा। मां के छोड़ जाने पर बच्चे बिलख रहे थे, लेकिन उसे कोई फर्क नहीं पड़ा और वो अपने प्रेमी के साथ शादी मनाकर खुशियां मना रही थी।
एक साल से दोनों में था प्रेम प्रसंग
यह मामला धनघटा क्षेत्र के एक गांव का है। बताया जा रहा है कि महिला की शादी गोरखपुर जिले के एक युवक से 2017 में हुई थी। दोनों के दो बच्चे है, एक बच्चा सात और एक दो वर्ष का है। पति मेहनत-मजदूरी कर परिवार का पालन-पोषण करता था। इसी बीच महिला की गांव के ही एक युवक से दोस्ती हो गई और दोनों प्रेम प्रसंग शुरू हो गया। समय बीतता गया और करीब एक साल में दोनों में प्रेम इतना बढ़ गया कि महिला ने अपने पति और दोनों नाबालिग बच्चों को छोड़कर उससे शादी करने का फैसला ले लिया।
चर्चा का विषय बनी ये घटना
महिला ने प्रेमी संग शादी करने का फैसला किया और धनघटा स्थित बाबा दानीनाथ मंदिर में पहुंचकर दोनों ने शादी रचा ली। बताया जा रहा है कि महिला नौ दिन पहले प्रेमी के संग भाग गई थी। उसकी तलाश में उसके परिजन लगे रहे। सोमवार को जब महिला घर पहुंची तो प्रेमी से शादी करने की जिद पर अड़ी रही। जिसके बाद मंदिर में जाकर उसने शादी कर ली। महिला प्रेमी संग सात फेरे लेकर बहुत खुश थी, लेकिन, पति और दोनों बच्चे बिलखते रहे। इस घटना के बाद गांव में हड़कंप मच गया और तरह-तरह की चर्चाएं होने लगी। लोगों ने महिला को समझाने की काफी कोशिश की, लेकिन वो कुछ भी समझने के लिए तैयार नहीं थी।