Edited By Pooja Gill,Updated: 01 Feb, 2026 03:32 PM

वाराणसी: यूपी के वाराणसी के भेलूपुर थाना क्षेत्र में एक गेस्ट हाउस की आड़ में चल रहे अनैतिक देह व्यापार के अड्डे का स्पेशल ऑपरेशन ग्रुप (एसओजी-2) और पुलिस टीम ने छापेमारी कर भंडाफोड़ किया...
वाराणसी: यूपी के वाराणसी के भेलूपुर थाना क्षेत्र में एक गेस्ट हाउस की आड़ में चल रहे अनैतिक देह व्यापार के अड्डे का स्पेशल ऑपरेशन ग्रुप (एसओजी-2) और पुलिस टीम ने छापेमारी कर भंडाफोड़ किया। पुलिस ने मौके से तीन युवतियों समेत पाँच लोगों को हिरासत में ले लिया है। यह सभी लोग आपत्तिजनक हालत में पकड़े गए है। पुलिस की छापेमारी के बाद इलाके में हड़कंप मच गया।
सूचना मिलने पर पुलिस ने की छापेमारी
पुलिस के अनुसार, एक व्यक्ति द्वारा हेल्पलाइन नंबर पर सूचना मिली थी कि त्रिदेव मंदिर के सामने स्थित विजय लक्ष्मी गेस्ट हाउस में अनैतिक देह व्यापार का धंधा चल रहा है। सूचना मिलने के बाद एसओजी-2 और पुलिस टीम ने छापा मारा तो एक कमरे में तीन युवतियाँ और एक ग्राहक मिला। सभी को हिरासत में ले लिया गया। होटल संचालक को भी हिरासत में लिया गया है। पूछताछ में पता लगाया जा रहा है कि ये युवतियाँ कहाँ से आई हैं। कुछ युवतियों ने बातचीत में खुद को बाहर की बताने की कोशिश की है।
संचालक के खिलाफ गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज
इस छापेमारी के दौरान पुलिस को आपत्तिजनक सामग्री भी बरामद हुई। जांच में पता चला कि गेस्ट हाउस का इस्तेमाल सेक्स रैकेट संचालन के लिए किया जा रहा था। सभी को हिरासत में ले लिया गया है। वहीं संचालक के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज करने की तैयारी है। साथ ही यह भी पता लगाया जा रहा है कि यह नेटवर्क कब से सक्रिय था और इसमें और कौन-कौन लोग शामिल हैं। फिलहाल, आगे की कार्रवाई की जा रही है।