हवस का भूखा बाप! पोर्न दिखाता...फिर करता बेटी से रेप, चीखों-सिसकियों की आवाज़ बाहर न निकले इसलिए बढ़ा देता TV का वॉल्यूम; चार साल तक की दरिंदगी

Edited By Pooja Gill,Updated: 01 Feb, 2026 02:28 PM

a lust hungry father would show his daughter porn then rape her

UP Desk: रिश्तों को कलंकित करने वाला एक ऐसा मामला सामने आया है। जिसे जानकर आप सबका कलेजा कांप जाएगा। यह घटना गुजरात के राजकोट जिले की है। यहां पर एक पिता ने बाप बेटी के पवित्र रिश्ते...

UP Desk: रिश्तों को कलंकित करने वाला एक ऐसा मामला सामने आया है, जिसे जानकर आप सबका कलेजा कांप जाएगा। यह घटना गुजरात के राजकोट जिले की है। यहां पर एक पिता ने बाप बेटी के पवित्र रिश्ते को शर्मसार कर दिया और अपनी बेटी के साथ दरिंदगी की। दरिंदा बाप चार साल तक अपनी बेटी को अपनी हवस का शिकार बनाता रहा। इस हैवानियत का खुलासा तब हुआ जब पीड़ित लड़की ने हिम्मत जुटाकर घर छोड़ा और पुलिस को अपनी आपबीती सुनाई। उसने बताया कि मेरा बाप मुझे पोर्न दिखाता हैवानियत करने से पहले आरोपी घर के टीवी की आवाज (वॉल्यूम) फुल कर देता था ताकि लड़की की चीखें और सिसकियां बाहर न जा सकें।

चार साल तक करता रहा रेप
यह मामला राजकोट के उपलेटा का है। यहां की 19 साल की पीड़िता ने पुलिस को बताया कि उसकी जिंदगी तब नर्क बन गई जब उसकी मां को कैंसर हुआ और वह बिस्तर पर पड़ गईं। पिता पिछले चार साल से लगातार अपनी ही बेटी का यौन शोषण कर रहा था। हैवानियत करने से पहले आरोपी पिता घर के टीवी की आवाज (वॉल्यूम) फुल कर देता था ताकि लड़की की चीखें और सिसकियां बाहर न जा सकें। विरोध करने पर उसे जान से मारने की धमकी और मारपीट का सामना करना पड़ता था।

आपबीती सुनाकर रो पड़ी पीड़िता 
हाल ही में जब लड़की तंग आकर घर से भाग गई तो शातिर पिता ने खुद पुलिस स्टेशन जाकर उसके लापता होने की रिपोर्ट दर्ज कराई। राजकोट रूरल क्राइम ब्रांच और उपलेटा पुलिस ने जब लड़की को बरामद कर पूछताछ की तो सच्चाई जानकर महिला पुलिस अधिकारियों के भी पैरों तले जमीन खिसक गई। पुलिस जांच में यह भी पता चला है कि आरोपी ने अपनी सगी भतीजी के साथ भी गलत काम किया था।

पुलिस की सख्त कार्रवाई
पुलिस ने आरोपी पिता को गिरफ्तार कर लिया है और उसका मोबाइल फोन जब्त कर लिया है जिसमें कई आपत्तिजनक वीडियो मिलने की आशंका है। आरोपी के खिलाफ बलात्कार (Rape) और पॉक्सो (POCSO) एक्ट जैसी गंभीर धाराओं में केस दर्ज किया गया है। जिला विकास अधिकारी और पुलिस प्रशासन मिलकर अब कैंसर पीड़ित मां के इलाज और सदमे में आई बेटी की काउंसलिंग और पुनर्वास की जिम्मेदारी उठा रहे हैं। स्वास्थ्य विभाग को भी इस मामले में जोड़ा गया है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!