UP में दिल दहलाने वाला हादसा! नहाने के दौरान नदी में बहे 4 बच्चे, चीख-पुकार से गूंजा संगम घाट, फिर जो हुआ.... चौंका देगा

Edited By Purnima Singh,Updated: 09 Mar, 2026 11:48 AM

4 children drowned in river while bathing

उत्तर प्रदेश के बरेली जिले के थाना फतेहगंज पश्चिमी क्षेत्र में रविवार को गांव पनवड़िया के पास बैगुल भाखड़ा नदी के संगम में नहाने गए चार बच्चे डूब गए। चीख पुकार सुनकर खेत पर मौजूद ग्रामीणों ने तीन को बाहर निकाल लिया। जबकि एक 12 वर्षीय प्रवीन नहीं मिल...

बरेली (जावेद खान) : उत्तर प्रदेश के बरेली जिले के थाना फतेहगंज पश्चिमी क्षेत्र में रविवार को गांव पनवड़िया के पास बैगुल भाखड़ा नदी के संगम में नहाने गए चार बच्चे डूब गए। चीख पुकार सुनकर खेत पर मौजूद ग्रामीणों ने तीन को बाहर निकाल लिया। जबकि एक 12 वर्षीय प्रवीन नहीं मिल रहा है। स्थानीय गोताखोर जब उसे तलाश नहीं पाए तब पुलिस ने एसडीएम मीरगंज आलोक कुमार से एनडीआरएफ टीम भेजने का आग्रह किया।

जानकारी के मुताबिक गांव रहपुरा जागीर निवासी सुरेश के दो बच्चे थे एक दीपक दुसरा विपिन और दूसरे व्यक्ति का नाम भी सुरेश है उसके लड़के का नाम बॉबी है। वहीं नन्हेलाल का बेटा प्रवीन लापता है। प्रवीन कुमार, दीपक, बॉबी और विपिन अपने गांव से करीब तीन किलोमीटर दूर गांव पनवड़िया के पास बेगुल और भाखड़ा नदी के संगम में नहाने गए थे। दोपहर को जब नदी में चारों नहाने घुसे तो नदी में डूबने लगे। चीख पुकार सुनकर खेत पर काम कर रहे विकास एवं अन्य ग्रामीणों ने नदी में कूदकर दीपक, उसके सगे भाई विपिन और बॉबी को बचा लिया।

जबकि प्रवीन कुमार (12) नदी में बह गया। स्थानीय गोताखोर ने उन्हें तलाशने का काफी प्रयास किया लेकिन वह नहीं मिला। सूचना पर मीरगंज एसडीएम आलोक कुमार सिंह लेखपाल आदित्य गंगवार एवं थाना प्रभारी प्रयागराज सिंह मय फोर्स के पहुंच गये। उन्होंने दुबारा स्थानीय गोताखोर से प्रवीन को तलाशने का प्रयास कराया। बच्चे का शव नहीं मिलने पर एसडीएम मीरगंज आलोक कुमार सिंह ने एसडीआरएफ टीम को फोन कर जल्द से जल्द घटना स्तर पर पहुंचने की बात कही। मौके पर प्रवीन के परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है। एसडीएम को आलोक कुमार ने बताया नदी में डूबे बच्चे प्रवीन कुमार तलाशने के लिए एसडीआरएफ टीम बुलाई गई टीम जल्द बच्चे को तलाश करेगी।

यह भी पढ़ें: UP में भीषण सड़क हादसा: अपने छोटे भाई के साथ ससुराल जा रहा था लक्ष्मण, तेज रफ्तार ट्रक ने छीन ली दोनों भाइयों की जिंदगी, परिवार में मातम... 

कौशांबी (कुलदीप द्विवेदी) : उत्तर प्रदेश के कौशांबी जिले में एक दर्दनाक सड़क हादसे में बाइक सवार दो चचेरे भाइयों की मौत हो गई। दोनों एक ही बाइक पर सवार होकर ससुराल जा रहे थे, तभी तेज रफ्तार ट्रक ने उन्हें टक्कर मार दी। हादसे के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है ... पढ़ें पूरी खबर .... 
 

 


 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!