Edited By Anil Kapoor,Updated: 06 Mar, 2026 07:34 AM

Prayagraj News: उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद (UP Board) ने बोर्ड परीक्षाओं के बीच भ्रामक खबरें और अफवाह फैलाने वालों के खिलाफ सर्जिकल स्ट्राइक शुरू कर दी है। यूपी बोर्ड की 10वीं और 12वीं की परीक्षाओं के प्रश्न पत्र वायरल होने का झूठा दावा करने...
Prayagraj News: उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद (UP Board) ने बोर्ड परीक्षाओं के बीच भ्रामक खबरें और अफवाह फैलाने वालों के खिलाफ सर्जिकल स्ट्राइक शुरू कर दी है। यूपी बोर्ड की 10वीं और 12वीं की परीक्षाओं के प्रश्न पत्र वायरल होने का झूठा दावा करने वाले चार बड़े यूट्यूब चैनलों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया गया है।
इन यूट्यूब चैनलों पर गिरी गाज
यूपी बोर्ड के सचिव भगवती सिंह की शिकायत पर साइबर क्राइम थाने में जिन चैनलों के खिलाफ एफआईआर (FIR) दर्ज हुई है, उनके नाम हैं:-
- टारगेट बोर्ड आर्ट्स क्लास (Target Board Arts Class)
- ऑनलाइन स्टडी विद् दिवाकर सर (Online Study With Diwakar Sir)
- सम्राट एकेडमी (Samrat Academy)
- साइंस की पढ़ाई (Science Ki Padhai)
क्या हैं आरोप?
इन चैनलों पर आरोप है कि ये 2026 की बोर्ड परीक्षाओं के प्रश्न पत्र लीक होने या वायरल होने की भ्रामक खबरें फैला रहे थे। सचिव भगवती सिंह के अनुसार, इस कृत्य से न केवल बोर्ड की छवि धूमिल हो रही है, बल्कि लाखों परीक्षार्थियों के बीच भ्रम और डर का माहौल पैदा हो रहा है।
लगीं गंभीर धाराएं
पुलिस ने इन चैनलों के संचालकों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 318 (2), 353(1)(b) और IT एक्ट की धारा 66 D के तहत केस दर्ज किया है। इसके अलावा, यूपी सार्वजनिक परीक्षा (अनुचित साधनों का निवारण) अधिनियम 2024 के तहत भी कड़ी कार्रवाई की मांग की गई है।
प्रशासन हुआ सख्त
बोर्ड सचिव ने इस मामले की गंभीरता को देखते हुए डीजीपी (DGP), एडीजीपी एसटीएफ (ADGP STF), प्रयागराज कमिश्नर और डीएम सहित तमाम बड़े अधिकारियों को पत्र लिखकर तत्काल कार्रवाई का अनुरोध किया है। बता दें कि यूपी बोर्ड की परीक्षाएं 18 फरवरी से 12 मार्च तक चल रही हैं और प्रशासन परीक्षा की शुचिता बनाए रखने के लिए पूरी तरह अलर्ट है।