UP में भीषण सड़क हादसा: अपने छोटे भाई के साथ ससुराल जा रहा था लक्ष्मण, तेज रफ्तार ट्रक ने छीन ली दोनों भाइयों की जिंदगी, परिवार में मातम...

Edited By Purnima Singh,Updated: 09 Mar, 2026 11:19 AM

cousins  die in a truck collision in kaushambi

उत्तर प्रदेश के कौशांबी जिले में एक दर्दनाक सड़क हादसे में बाइक सवार दो चचेरे भाइयों की मौत हो गई। दोनों एक ही बाइक पर सवार होकर ससुराल जा रहे थे, तभी तेज रफ्तार ट्रक ने उन्हें टक्कर मार दी। हादसे के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। पुलिस ने दोनों शवों...

कौशांबी (कुलदीप द्विवेदी) : उत्तर प्रदेश के कौशांबी जिले में एक दर्दनाक सड़क हादसे में बाइक सवार दो चचेरे भाइयों की मौत हो गई। दोनों एक ही बाइक पर सवार होकर ससुराल जा रहे थे, तभी तेज रफ्तार ट्रक ने उन्हें टक्कर मार दी। हादसे के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। 

हादसा कोखराज थाना क्षेत्र के ककोढा गांव के पास ओवरब्रिज की है। बताया जा रहा है कि गनपा गांव के रहने वाले 30 वर्षीय लक्ष्मण अपने चचेरे भाई 15 वर्षीय सनी के साथ बाइक से बजहा गांव अपनी ससुराल जा रहे थे। जैसे ही उनकी बाइक ओवरब्रिज पर पहुंची, पीछे से आ रही तेज रफ्तार ट्रक ने जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि बाइक के परखच्चे उड़ गए और दोनों युवक सड़क पर गंभीर रूप से घायल हो गए।

हादसे के बाद आसपास मौजूद लोगों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों घायलों को इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज भेजा गया। लेकिन अस्पताल पहुंचने के बाद डॉक्टरों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और आगे की कानूनी कार्रवाई में जुट गई है।

यह भी पढ़ें : 'UP की बेटियां किसी पर निर्भर नहीं रहेंगीं, जन्म से ग्रेजुएशन तक अकाउंट में आएंगे पैसे', Women's Day पर बोले CM Yogi 

लखनऊ : उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने रविवार को कहा कि सूबे की बेटियां अब किसी पर निर्भर नहीं रहेंगीं क्योंकि सरकार उनके जन्म से लेकर स्नातक तक की पढ़ाई के लिए एक 'पैकेज' देगी। मुख्यमंत्री ने अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर महिलाओं के लिए रोजगार सम्मान व विभिन्न योजनाओं के तहत आर्थिक लाभ के वितरण कार्यक्रम में महिलाओं व बालिकाओं के लिए अपनी सरकार द्वारा शुरू की गई विभिन्न योजनाओं और कार्यक्रमों का विस्तार से जिक्र किया ..... पढ़ें पूरी खबर .... 
 


 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!