जलती चिताओं के बीच खेली गई भस्म की होली, जमकर उड़े अबीर-गुलाल; हर हर महादेव के उद्घोष से गूंज उठा महाश्मशान घाट

Edited By Pooja Gill,Updated: 01 Mar, 2026 11:06 AM

holi was played with ashes amidst burning pyres

वाराणसी: धार्मिक नगरी काशी में रंगभरी एकादशी के ठीक अगले दिन शनिवार को महाश्मशान मणिकर्णिका घाट पर चिता भस्म की होली खेली गई। जलती चिताओं के बीच जमकर अबीर-गुलाल उड़े...

वाराणसी: धार्मिक नगरी काशी में रंगभरी एकादशी के ठीक अगले दिन शनिवार को महाश्मशान मणिकर्णिका घाट पर चिता भस्म की होली खेली गई। जलती चिताओं के बीच जमकर अबीर-गुलाल उड़े और भस्म से होली की गई। पूरा श्मशान घाट डमरूओं और हर हर महादेव के उद्घोष से गूंज उठा। इस अनोखे उत्सव को लेकर पहले से विवाद चल रहा था। घाट पर चल रहे निर्माण कार्यों और उमड़ती भीड़ को देखते हुए प्रशासन ने कड़े इंतजाम किए थे। 

बाबा की आरती के बाद उन्हें भस्म अर्पित कर होली खेली जाती
विश्वनाथ धाम, ललिता घाट और आसपास की गलियों में पुलिस बल तैनात किया गया था। केवल आयोजकों, साधु-संतों और मीडिया प्रतिनिधियों को ही होली स्थल तक जाने की अनुमति दी गई। आम श्रद्धालुओं और पर्यटकों को रोका गया, जिससे कई लोग मायूस होकर लौट गए। बाबा महाश्मशान नाथ मंदिर के व्यवस्थापक एवं आयोजक गुलशन कपूर ने बताया कि फाल्गुन मास की द्वादशी तिथि पर मणिकर्णिका घाट पर यह परंपरा निभाई जाती है। दोपहर में मसाननाथ बाबा की आरती के बाद उन्हें भस्म अर्पित कर होली खेली जाती है। कई भक्त बाबा से मन्नतें मांगते हैं और उन्हें मंगलमय जीवन की कामना करते हैं।

'यह दिव्य उत्सव बाबा की इच्छा से ही संपन्न होता है'
आयोजक के अनुसार, यह दिव्य उत्सव बाबा की इच्छा से ही संपन्न होता है। जलती चिताओं के समक्ष खेली जाने वाली यह होली अछ्वुत और विहंगम द्दश्य प्रस्तुत करती है, जिसे देखने दूर-दूर से लोग आकर्षित होते हैं। मान्यता है कि रंगभरी एकादशी के दिन बाबा काशीवासियों और भक्तों के साथ होली खेलते हैं, जिसमें भूत-प्रेत या पिशाच शामिल नहीं होते। लेकिन एकादशी के दूसरे दिन वे अपने गणों के साथ महाश्मशान मणिकर्णिका घाट पर चिता भस्म की होली खेलते हैं। पिछले कई वर्षों में इसकी लोकप्रियता बढ़ने से भीड़ प्रबंधन चुनौतीपूर्ण हो गया था। इस बार निर्माण कार्यों को ध्यान में रखते हुए पुलिस ने रस्सी और बैरिकेडिंग लगाकर लोगों को नियंत्रित किया तथा किसी प्रकार की दुर्घटना से बचाव के विशेष प्रबंध किए गये थे। 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!