UP में खूंखार कुत्तों का कहर! 4 साल के मासूम को झुंड ने जिंदा नोचा, शव की हालत देखकर कांपा परिजनों का कलेजा

Edited By Purnima Singh,Updated: 03 Mar, 2026 04:24 PM

a 4 year old boy was mauled to death by stray dogs in bareilly

उत्तर प्रदेश के बरेली जिले के शाही थाना क्षेत्र के सुकली गांव में आवारा कुत्तों के हमले में चार वर्षीय मासूम की दर्दनाक मौत हो गई। घटना के बाद गांव में दहशत का माहौल है और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। जानकारी के अनुसार, सुकली गांव निवासी खुर्शीद...

बरेली (जावेद खान) : उत्तर प्रदेश के बरेली जिले के शाही थाना क्षेत्र के सुकली गांव में आवारा कुत्तों के हमले में चार वर्षीय मासूम की दर्दनाक मौत हो गई। घटना के बाद गांव में दहशत का माहौल है और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। जानकारी के अनुसार, सुकली गांव निवासी खुर्शीद का चार वर्षीय पुत्र अर्श घर से अकेले निकल गया। वह गांव से लगभग 500 मीटर दूर जंगल की ओर पहुंच गया। इसी दौरान वहां घूम रहे आवारा कुत्तों के झुंड ने उसे अकेला पाकर हमला बोल दिया। 

यह भी पढ़ें : ईरान के सुप्रीम लीडर खामेनेई की मौत पर इस बॉलीवुड एक्ट्रेस ने मनाया जश्न, नाचते-झूमते हुए शेयर किया वीडियो, लिखा- वो दिन आ गया....

कुत्तों के हमले से मासूम जमीन पर गिर पड़ा और झुंड ने उसे बुरी तरह नोच डाला। काफी देर तक घर न लौटने पर परिजनों ने उसकी तलाश शुरू की। पिता जंगल की ओर पहुंचे तो देखा कि कुत्ते बच्चे को नुकीले दांतों से नोच रहे थे। उन्होंने बड़ी मुश्किल से कुत्तों को भगाकर अर्श को उठाया लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। परिजन उसे लेकर अस्पताल के लिए निकले, जहां रास्ते में ही चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया।

यह भी पढ़ें : होली से पहले खून से रंगी रिश्तों की डोर! बहन ने भाई को बुलाया ससुराल... फिर जीजा ने कैंची मार-मारकर मार डाला, झकझोर देगी पूरी वारदात

मासूम के लहूलुहान शव को देखकर घर में कोहराम मच गया। गांव वालों का कहना है कि क्षेत्र में आवारा कुत्तों का आतंक बढ़ता जा रहा है। एक सप्ताह पहले इन्हीं कुत्तों ने सलमान को घायल कर दिया था, जबकि चार दिन पूर्व सोनू पर भी हमला किया गया था। प्रधान पति विजयपाल ने बताया कि आवारा कुत्ते जंगल की ओर से गांव में आ गए हैं। वहीं रेंजर संतोष मठपाल ने कहा कि आवारा कुत्ते वन विभाग के अधिकार क्षेत्र में नहीं आते। ग्रामीणों ने प्रशासन से तत्काल कार्रवाई की मांग की है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!