होली पर UP में दो दिन चलेगा विशेष अभियान, 2 से 4 मार्च तक चलेगी ये ड्राइव, जान लीजिए CM Yogi का बड़ा आदेश

Edited By Purnima Singh,Updated: 02 Mar, 2026 11:35 AM

cleanliness drive to be conducted from march 2 to 4 says cm yogi

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने रविवार को अधिकारियों को निर्देश दिया कि दो से चार मार्च तक समस्त ग्राम पंचायतों में स्वच्छता अभियान चलाया जाए। एक आधिकारिक बयान में यह जानकारी दी गयी। बयान में कहा गया है कि प्रदेश में होली के पर्व को...

लखनऊ : उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने रविवार को अधिकारियों को निर्देश दिया कि दो से चार मार्च तक समस्त ग्राम पंचायतों में स्वच्छता अभियान चलाया जाए। एक आधिकारिक बयान में यह जानकारी दी गयी। बयान में कहा गया है कि प्रदेश में होली के पर्व को देखते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने ग्रामीण इलाकों में स्वच्छता और मच्छर जनित बीमारियों से बचाव के पुख्ता इंतजाम के निर्देश दिए हैं। इसके अंतर्गत दो से चार मार्च तक पूरे प्रदेश की ग्राम पंचायतों में व्यापक स्तर पर स्वच्छता और सैनिटाइजेशन अभियान चलेगा। 

योगी ने अधिकारियों को त्योहार को लेकर सफाई व्यवस्था पर विशेष नजर रखने के निर्देश दिए हैं। इसके अंतर्गत सभी जिलाधिकारी और अन्य अधिकारी निगरानी करेंगे। इस अभियान के तहत ग्रामीण इलाकों में कार्यक्रम स्थलों, घाटों, तालाबों, अमृत सरोवरों और स्नान स्थलों की सफाई, फॉगिंग, एंटी लार्वा छिड़काव और अपशिष्ट निस्तारण जैसे कार्य किए जाएंगे। अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं कि होली के उत्सव से पहले और बाद दोनों अवधि में कार्यक्रम स्थलों पर विशेष सफाई सुनिश्चित की जाए।        

बयान के अनुसार पंचायती राज विभाग के निदेशक अमित कुमार सिंह ने कहा है कि कार्यक्रम सम्पन्न होने के उपरांत सभी अपशिष्ट पदार्थों का समुचित निपटान किया जाए। सभी जिला पंचायती राज अधिकारियों को विशेष सफाई अभियान चलाने के निर्देश दिए गए हैं। इसके अलावा नदी-तालाबों या सरोवरों के घाटों की मरम्मत, रंगाई-पुताई और सुरक्षा इंतजाम की जिम्मेदारी भी स्थानीय ग्राम पंचायतों को सौंपी गई है। 

यह भी पढ़ें : खामेनेई के निधन से शोक में डूबा ये गांव, UP के इस जिले से जुड़ी थी ईरान के सर्वोच्च नेता की विरासत, क्‍या है नाता ? जानिए पूरा किस्‍सा 

बाराबंकी : अमेरिका और इजराइल के हमले में ईरान के सर्वोच्च नेता अयातुल्ला अली खामेनेई की मौत की खबर मिलने से उत्तर प्रदेश के बाराबंकी के बदोसराय स्थित किंतूर गांव में गम का माहौल है। ऐसी मान्यता है कि खामेनेई के गुरु अयातुल्ला खुमैनी का किंतूर से पुश्तैनी रिश्ता था और उनके पूर्वज लगभग 150 साल पहले यहां से ईरान गए थे। हालांकि समय के साथ बहुत कुछ बदल गया है, लेकिन आज भी यहां के लोग उस वंशावली और उनके इतिहास को याद करते हैं .... पढ़ें पूरी खबर ....  
 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!