जंगल में मिला शादीशुदा महिला नेता का अधजला कंकाल; अफेयर, ब्लैकमेलिंग और पैसों की डिमांड...चौंका देगा पूरा हत्याकांड

Edited By Pooja Gill,Updated: 07 Mar, 2026 01:14 PM

the half burnt skeleton of a married female leader was found

UP Crime News: यूपी के श्रावस्ती जिले से एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। यहां पर मल्हीपुर थाना क्षेत्र के ककरदरी रेंज के जंगल से एक महिला का अधजला कंकाल मिला...

UP Crime News: यूपी के श्रावस्ती जिले से एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। यहां पर मल्हीपुर थाना क्षेत्र के ककरदरी रेंज के जंगल से एक महिला का अधजला कंकाल मिला। इसकी जानकारी होने पर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। पुलिस ने देखा कि कंकाल के टुकड़े, जले हुए कपड़े और अन्य अवशेष जमीन पर बिखरे पड़े थे। ये सब देखकर पुलिस भी दंग रह गई। इसके बाद पुलिस ने जांच शुरू की और अब हत्या का खुलासा करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

जानिए पूरी वारदात 
जानकारी के मुताबिक, मृतक महिला की पहचान महिला किसान नेता आंचल मिश्रा के रूप में हुई। वो पिछले करीब दो हफ्तों से लापता थीं। इसके बाद पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए उनकी गुमशुदगी से जोड़कर जांच आगे बढ़ाई। पति ने पुलिस को बताया कि 17 फरवरी को आंचल घर से यह कहकर निकली थीं कि वह किसान यूनियन की एक बैठक में शामिल होने जा रही हैं। लेकिन इसके बाद वह घर वापस नहीं लौटीं।परिवार और पुलिस करीब 15 दिनों तक उनकी तलाश करते रहे। पुलिस ने मोबाइल लोकेशन और कॉल डिटेल के आधार पर जांच शुरू की। जिसके चलते 3 मार्च को आरोपी की निशानदेही पर जंगल से क्षत-विक्षत कंकाल और जले हुए कपड़े बरामद किए गए।

PunjabKesari 
पुलिस ने किया चौंकाने वाला खुलासा
पुलिस ने इस हत्याकांड का जो खुलासा किया उसे जानकर पुलिस भी दंग रह गई। आरोपी सूरज वर्मा मृतका के पति के साथ मिलकर आंचल की तलाश कर रहा था। इसी बीच उसके पति को उस पर शक हुआ। जिसके बाद पुलिस ने उसे हिरासत में लिया और सख्ती से पूछताछ की। तब आरोपी ने अपना जुर्म कबूल किया। आरोपी सूरज वर्मा ने पुलिस पूछताछ में बताया कि आंचल के साथ उसका पिछले तीन-चार महीनों से प्रेम प्रसंग चल रहा था। आरोपी का दावा है कि आंचल उसे ब्लैकमेल कर पैसों की मांग करती थी और पैसे न देने पर थाने में शिकायत करने की धमकी देती थी। इसी विवाद और डर के चलते सूरज ने 17 फरवरी को आंचल को रास्ते से हटाने का खौफनाक प्लान बनाया और उसका मर्डर कर दिया। हत्या करने के बाद सबूत मिटाने के लिए उसके शव को जंगल में छोड़ दिया।      

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!