Air India की फ्लाइट में High Court जज को परोसा फंगस लगा खाना, टोकने पर क्रू ने पार की सारी हदें! FIR दर्ज

Edited By Anil Kapoor,Updated: 18 Mar, 2026 08:01 AM

high court judge served food contaminated with fungus on air india flight

Lucknow News: विमान सेवाओं में लापरवाही का एक बड़ा मामला सामने आया है। दिल्ली से लखनऊ आ रही एयर इंडिया की उड़ान में इलाहाबाद हाईकोर्ट के न्यायमूर्ति प्रशांत कुमार को दूषित भोजन परोसा गया। जब उन्होंने इसकी शिकायत की, तो आरोप है कि एयरलाइन स्टाफ ने...

Lucknow News: विमान सेवाओं में लापरवाही का एक बड़ा मामला सामने आया है। दिल्ली से लखनऊ आ रही एयर इंडिया की उड़ान में इलाहाबाद हाईकोर्ट के न्यायमूर्ति प्रशांत कुमार को दूषित भोजन परोसा गया। जब उन्होंने इसकी शिकायत की, तो आरोप है कि एयरलाइन स्टाफ ने उनके साथ अभद्र व्यवहार किया। इस मामले में लखनऊ के सरोजनी नगर थाने में एफआईआर (FIR) दर्ज कर ली गई है।

क्या है पूरा मामला?
इलाहाबाद उच्च न्यायालय के न्यायमूर्ति प्रशांत कुमार सोमवार रात एयर इंडिया की फ्लाइट (AI-1720) से दिल्ली से लखनऊ की यात्रा कर रहे थे। उनकी सीट संख्या 1A थी। यात्रा के दौरान उन्हें जो खाना दिया गया, उसमें फंगस (Fungus) लगा हुआ था।न्यायमूर्ति ने जब खराब भोजन पर आपत्ति जताई, तो केबिन क्रू सदस्य मनप्रीत और प्रीति ने माफी मांगने या समाधान करने के बजाय उनके साथ कथित तौर पर दुर्व्यवहार किया।

ग्राउंड स्टाफ पर भी गंभीर आरोप
विमान के लखनऊ लैंड होने के बाद भी विवाद थमा नहीं। आरोप है कि एयर इंडिया के कस्टमर सर्विस कर्मचारी सूफियान ने भी न्यायमूर्ति के साथ अभद्र व्यवहार किया। इतना ही नहीं, सूफियान पर आरोप है कि उसने उस दूषित भोजन (सबूत) को विमान से बाहर ले जाने से रोकने की कोशिश की।

पुलिस की कार्रवाई
न्यायमूर्ति के साथ यात्रा कर रहे सुमित गुप्ता ने इस पूरी घटना की लिखित शिकायत सरोजनी नगर थाने में दी। एसीपी कृष्णा नगर, रजनीश वर्मा ने पुष्टि की है कि सुमित गुप्ता की तहरीर पर संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस अब यात्रियों की सुरक्षा और अधिकारों के उल्लंघन के इस गंभीर मामले की गहनता से जांच कर रही है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!