नाग डसता रहा, शरीर नीला पड़ता रहा! मौत और इंसान के बीच वो खूनी जंग, जिसने देखने वालों का कलेजा...

Edited By Anil Kapoor,Updated: 17 Mar, 2026 02:38 PM

lakhimpur kheri news snake catching expert bitten by cobra multiple times

Lakhimpur Kheri News: लखीमपुर खीरी जिले के संपूर्णनगर इलाके में एक ऐसी घटना घटी जिसे देखकर लोगों की सांसें थम गईं। जहां एक स्नेक एक्सपर्ट (सांप पकड़ने वाले) और जहरीले नाग के बीच जिंदगी और मौत का मुकाबला...

Lakhimpur Kheri News: लखीमपुर खीरी जिले के संपूर्णनगर इलाके में एक ऐसी घटना घटी जिसे देखकर लोगों की सांसें थम गईं। जहां एक स्नेक एक्सपर्ट (सांप पकड़ने वाले) और जहरीले नाग के बीच जिंदगी और मौत का मुकाबला देखने को मिला। नाग ने एक्सपर्ट पर एक के बाद एक कई बार हमला किया, लेकिन एक्सपर्ट ने मरते-दम तक हार नहीं मानी और जहरीले नाग को पकड़कर ही दम लिया।

घर में निकला था नाग-नागिन का जोड़ा
घटना संपूर्णनगर कोतवाली क्षेत्र के मिल मार्ग की है। जहां एक घर में अचानक नाग-नागिन का जोड़ा निकलने से हड़कंप मच गया। डरे हुए घरवालों ने तुरंत पलिया के रहने वाले मशहूर स्नेक एक्सपर्ट हरस्वरूप को बुलाया। हरस्वरूप अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे और रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया।

जहर चढ़ता रहा, पर ढीली नहीं की पकड़
रेस्क्यू के दौरान नागिन तो चकमा देकर भाग निकली, लेकिन नाग बेहद आक्रामक हो गया। जैसे ही हरस्वरूप ने नाग को पकड़ने की कोशिश की, उसने एक्सपर्ट के हाथ पर कई जगह दांत गड़ा दिए। जिसके बाद शरीर में जहर फैलना शुरू हो चुका था, लेकिन हरस्वरूप ने हिम्मत नहीं खोई। उन्होंने दर्द और खतरे की परवाह किए बिना नाग को दबोचा और उसे सुरक्षित डिब्बे में बंद कर दिया।

अस्पताल में चल रही है जंग
नाग को डिब्बे में कैद करने के तुरंत बाद हरस्वरूप की हालत बिगड़ने लगी। उनके साथी उन्हें उसी नाग के साथ लेकर पलिया सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भागे। डॉक्टरों ने बताया कि जहर का असर काफी गहरा था, लेकिन समय पर अस्पताल पहुंचने से जान बच गई। फिलहाल उनकी हालत स्थिर (Stable) है और एक्सपर्ट्स की निगरानी में इलाज चल रहा है। नाग को भी सुरक्षित जगह पर छोड़ने की प्रक्रिया की जा रही है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!