UP के 2.5 लाख शिक्षकों-कर्मचारियों की चांदी, योगी सरकार ने दिया बड़ा तोहफा, ग्रेच्युटी सीमा बढ़कर हुई 25 लाख

Edited By Purnima Singh,Updated: 17 Mar, 2026 06:04 PM

gratuity limit in up increased from 20 lakh to 25 lakh

राज्य सरकार ने सहायता प्राप्त माध्यमिक विद्यालयों के शिक्षकों और कर्मचारियों के हित में बड़ा फैसला लिया है। अब इन कर्मचारियों को सेवानिवृत्ति पर अधिक ग्रेच्युटी का लाभ मिलेगा। सरकार ने ग्रेच्युटी की अधिकतम सीमा बढ़ाकर 25 लाख रुपये कर दी है, जिससे...

लखनऊ : राज्य सरकार ने सहायता प्राप्त माध्यमिक विद्यालयों के शिक्षकों और कर्मचारियों के हित में बड़ा फैसला लिया है। अब इन कर्मचारियों को सेवानिवृत्ति पर अधिक ग्रेच्युटी का लाभ मिलेगा। सरकार ने ग्रेच्युटी की अधिकतम सीमा बढ़ाकर 25 लाख रुपये कर दी है, जिससे प्रदेश के करीब ढाई लाख कर्मचारी लाभान्वित होंगे।

ग्रेच्युटी सीमा में 5 लाख का इजाफा
माध्यमिक शिक्षा विभाग द्वारा 16 मार्च को जारी शासनादेश के अनुसार, ग्रेच्युटी की अधिकतम सीमा 20 लाख रुपये से बढ़ाकर 25 लाख रुपये कर दी गई है। यह निर्णय उस प्रावधान के तहत लिया गया है, जिसके अनुसार महंगाई भत्ता (डीए) मूल वेतन का 50 प्रतिशत होने पर ग्रेच्युटी सीमा में वृद्धि की जाती है।

वेतन समिति की सिफारिशों पर फैसला
सरकार का यह कदम वेतन समिति 2016 की सिफारिशों और पेंशन एवं उपादान नियमों में संशोधन के आधार पर उठाया गया है। इससे पहले यह सुविधा राज्य के नियमित कर्मचारियों को मिल चुकी थी, अब इसे सहायता प्राप्त स्कूलों के शिक्षकों और कर्मचारियों तक भी विस्तारित कर दिया गया है।

रिटायरमेंट के बाद मिलेगी राहत
सरकार के इस फैसले से कर्मचारियों को रिटायरमेंट पर अधिकतम 25 लाख रुपये तक की ग्रेच्युटी मिल सकेगी। अधिकारियों का कहना है कि यह कदम शिक्षा क्षेत्र में कार्यरत कर्मचारियों का मनोबल बढ़ाने और उन्हें बेहतर सामाजिक सुरक्षा प्रदान करने के उद्देश्य से उठाया गया है। शिक्षक संगठनों ने इस निर्णय का स्वागत करते हुए इसे शिक्षा क्षेत्र के लिए सकारात्मक कदम बताया है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!