पूर्व सपा MLA जेल में... और घर बना श्मशान! बेसमेंट में आखिर क्या फटा, जिसने उड़ा दीं छतें और लहूलुहान कर दिए 6 लोग

Edited By Anil Kapoor,Updated: 18 Mar, 2026 07:05 AM

a massive explosion occurred at the residence of former sp mla vijay singh

Farrukhabad News: उत्तर प्रदेश में फर्रुखाबाद जिले के सदर कोतवाली क्षेत्र से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। जहां मोहल्ला मछरत्ता स्थित समाजवादी पार्टी के पूर्व विधायक विजय सिंह के घर में देर शाम एक भीषण विस्फोट हुआ। धमाका इतना जोरदार था कि....

Farrukhabad News: उत्तर प्रदेश में फर्रुखाबाद जिले के सदर कोतवाली क्षेत्र से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। जहां मोहल्ला मछरत्ता स्थित समाजवादी पार्टी के पूर्व विधायक विजय सिंह के घर में देर शाम एक भीषण विस्फोट हुआ। धमाका इतना जोरदार था कि आसपास के पूरे इलाके में हड़कंप मच गया और लोग जान बचाने के लिए सड़कों पर आ गए।

धमाके से मची भारी तबाही
प्रत्यक्षदर्शियों और स्थानीय लोगों के अनुसार, विस्फोट की तीव्रता का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि तीन मंजिला मकान पूरी तरह हिल गया। धमाके के कारण घर के ग्राउंड फ्लोर के एक कमरे की छत उड़ गई। कमरे में बनी सीमेंटेड अलमारी के टुकड़े-टुकड़े हो गए। खिड़कियों के कांच टूटकर दूर सड़क तक जा गिरे। घर के दरवाजे और फर्नीचर पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए।

पूर्व विधायक के दोनों बेटों समेत 6 लोग जख्मी
घटना के समय पूर्व विधायक की पत्नी और पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष दमयंती सिंह घर में ही मौजूद थीं, जो बाल-बाल बच गईं। हालांकि, पूर्व विधायक के दोनों बेटों (सिक्की और विक्की) समेत कुल 6 लोग इस हादसे में घायल हुए हैं। घायलों को तुरंत पास के निजी नर्सिंग होम और लोहिया अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज चल रहा है। बता दें कि पूर्व विधायक विजय सिंह फिलहाल आजीवन कारावास की सजा काट रहे हैं।

जांच में जुटी पुलिस और फॉरेंसिक टीमें
विस्फोट की खबर मिलते ही पुलिस और प्रशासन के आला अधिकारी मौके पर पहुंच गए। घटना को लेकर जिला प्रशासन का कहना है कि दमयंती सिंह ने स्पष्ट किया है कि यह हादसा रसोई गैस सिलेंडर फटने से नहीं हुआ है। जिलाधिकारी (DM) आशुतोष कुमार द्विवेदी के अनुसार, शुरुआती जांच में पता चला है कि धमाका घर के बेसमेंट में हुआ था।

मामले की जांच जारी
एसपी (SP) आरती सिंह ने बताया कि धमाके के असली कारणों का पता लगाने के लिए फॉरेंसिक टीम और अन्य जांच एजेंसियां साक्ष्य जुटा रही हैं। घर में लगे CCTV कैमरों की फुटेज भी खंगाली जा रही है ताकि यह पता चल सके कि धमाका किसी साजिश का हिस्सा था या कोई हादसा। फिलहाल इलाके में तनाव और दहशत का माहौल है और भारी पुलिस बल तैनात कर दिया गया है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!