DM कॉलोनी में Thar का तांडव, Banda में ड्यूटी से लौट रहे अर्दली को रौंदा, बाइक के उड़े परखच्चे

Edited By Anil Kapoor,Updated: 17 Mar, 2026 08:09 AM

up news dm s orderly crushed by uncontrolled thar in banda

Banda News: उत्तर प्रदेश के बांदा में एक तेज रफ्तार थार गाड़ी ने डीएम (DM) के अर्दली को मौत के मुहाने पर लाकर खड़ा कर दिया है। शहर की सबसे पॉश मानी जाने वाली डीएम कॉलोनी में इस लग्जरी गाड़ी ने ऐसी टक्कर मारी कि बाइक सवार अर्दली हवा में उछलकर...

Banda News: उत्तर प्रदेश के बांदा में एक तेज रफ्तार थार गाड़ी ने डीएम (DM) के अर्दली को मौत के मुहाने पर लाकर खड़ा कर दिया है। शहर की सबसे पॉश मानी जाने वाली डीएम कॉलोनी में इस लग्जरी गाड़ी ने ऐसी टक्कर मारी कि बाइक सवार अर्दली हवा में उछलकर दूर जा गिरा। फिलहाल घायल की हालत बेहद नाजुक है और वह कानपुर के अस्पताल में जिंदगी और मौत के बीच जंग लड़ रहा है।

बाजार जाते समय हुआ हादसा
मिली जानकारी के मुताबिक, कलेक्टर के अर्दली सुरेंद्र कुमार डीएम कॉलोनी में ही रहते हैं। सोमवार को वे अपनी ड्यूटी खत्म कर घर पहुंचे थे और कुछ घरेलू सामान लेने के लिए बाइक से बाजार की ओर निकल रहे थे। तभी सामने से आ रही एक अनियंत्रित और तेज रफ्तार थार ने उनकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। हादसा इतना भयावह था कि बाइक लोहे के ढेर में तब्दील हो गई और सुरेंद्र के शरीर के कई हिस्सों में गंभीर चोटें आईं।

VIP कॉलोनी में गाड़ियों का आतंक
हादसे के बाद स्थानीय लोगों में भारी गुस्सा है। प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि डीएम कॉलोनी जैसी वीआईपी जगह अब स्टंटबाजों का अड्डा बन गई है। लोग यहां तेज रफ्तार गाड़ियां दौड़ाते हैं। इलाके में कई कोचिंग सेंटर हैं, जहां आने-जाने वाली छात्राओं और आम लोगों को इन रईसजादों की स्टंटबाजी के कारण जान का खतरा बना रहता है। स्थानीय लोगों का आरोप है कि शिकायत के बावजूद पुलिस ने इस पर पहले कोई सख्त एक्शन नहीं लिया।

पुलिस की कार्रवाई
बांदा एसपी के मीडिया सेल ने जानकारी दी है कि हादसे के बाद आरोपी थार चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पुलिस ने गाड़ी को अपने कब्जे में ले लिया है और चालक की तलाश के साथ कानूनी कार्रवाई तेज कर दी है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!