पंचायत में कत्लेआम मचाने वाला कातिल  Encounter में ढेर, भागने के लिए Police पर ही तान दी थी पिस्टल

Edited By Anil Kapoor,Updated: 17 Mar, 2026 01:57 PM

murderer who caused massacre in panchayat was killed in an encounter

Bareilly News: उत्तर प्रदेश के बरेली जिले में अपनी ही सास और साले की बेरहमी से हत्या करने वाले आरोपी अफसर उर्फ बौरा का अंत हो गया है। मंगलवार सुबह इज्जतनगर इलाके में पुलिस के साथ हुई एक मुठभेड़ में आरोपी मारा गया। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में गोली...

Bareilly News: उत्तर प्रदेश के बरेली जिले में अपनी ही सास और साले की बेरहमी से हत्या करने वाले आरोपी अफसर उर्फ बौरा का अंत हो गया है। मंगलवार सुबह इज्जतनगर इलाके में पुलिस के साथ हुई एक मुठभेड़ में आरोपी मारा गया। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में गोली लगने के बाद जब उसे अस्पताल ले जाया जा रहा था, तब उसने रास्ते में ही दम तोड़ दिया।

पंचायत बनी मौत का मैदान
इस खौफनाक वारदात की शुरुआत सोमवार को हुई थी। इज्जतनगर के रहपुरा चौधरी इलाके में पति-पत्नी के विवाद को सुलझाने के लिए एक पंचायत बुलाई गई थी। पंचायत के बीच में ही आरोपी अफसर ने अचानक चाकू निकाला और अपनी पत्नी साइमा, सास आसमा और साले आदिल पर टूट पड़ा। इस हमले में सास और साले की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि पत्नी की हालत अभी भी गंभीर बनी हुई है। पूरी वारदात सीसीटीवी (CCTV) में कैद हो गई थी।

मुठभेड़ की इनसाइड स्टोरी
दोहरे हत्याकांड के बाद से ही एसएसपी अनुराग आर्य ने आरोपी को पकड़ने के लिए 5 टीमें लगाई थीं। मंगलवार सुबह सूचना मिली कि आरोपी सहारा ग्राउंड के पास छिपा है। जैसे ही पुलिस ने उसे घेरा, अफसर ने बचने के लिए पुलिस टीम पर फायरिंग शुरू कर दी। पुलिस की जवाबी फायरिंग में आरोपी को गोली लगी। इस मुठभेड़ में 2 पुलिसकर्मी भी घायल हुए हैं। मौके से एक .32 बोर की पिस्टल, 10 कारतूस और वही चाकू बरामद हुआ है जिससे हत्या की गई थी।

आरोपी मामा का भी कर चुका था कत्ल
जांच में पता चला है कि अफसर उर्फ बौरा का पुराना आपराधिक रिकॉर्ड रहा है। साल 2004 में जब वह नाबालिग था, तब उसने अपने ही सगे मामा की हत्या कर दी थी। परिजनों के मुताबिक, वह शराब का आदी था और पिछले 9 साल से अपनी पत्नी को प्रताड़ित कर रहा था। रविवार को भी उसने हमला किया था, लेकिन तब घरवाले बच गए थे।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!