हे भगवान! गंगा नदी में इफ्तार पार्टी, बिरयानी खाकर हड्डियां पानी में फेंकी, Viral Video के बाद 14 मुस्लिम लड़के अरेस्ट

Edited By Purnima Singh,Updated: 17 Mar, 2026 02:51 PM

iftar party in ganga river

उत्तर प्रदेश के वाराणसी जिले में गंगा नदी के बीच नाव पर आयोजित इफ्तार कार्यक्रम का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस ने सख्त कार्रवाई की है। मामले में 14 युवकों को गिरफ्तार किया गया है और उनके खिलाफ विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज किया...

वाराणसी : उत्तर प्रदेश के वाराणसी जिले में गंगा नदी के बीच नाव पर आयोजित इफ्तार कार्यक्रम का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस ने सख्त कार्रवाई की है। मामले में 14 युवकों को गिरफ्तार किया गया है और उनके खिलाफ विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है। 

पंचगंगा घाट के पास हुई थी घटना
जानकारी के अनुसार यह घटना पंचगंगा घाट के पास थाना कोतवाली क्षेत्र में सोमवार शाम की बताई जा रही है। वायरल वीडियो में कुछ युवक नाव पर इफ्तार करते और भोजन करते नजर आ रहे हैं।

शिकायत के बाद दर्ज हुआ केस
मामले की शिकायत भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा के महानगर अध्यक्ष रजत जयसवाल द्वारा दर्ज कराई गई। शिकायत में आरोप लगाया गया कि इफ्तार के दौरान नाव पर नॉनवेज भोजन परोसा गया और कथित रूप से उसके अवशेष गंगा नदी में फेंके गए, जिससे धार्मिक भावनाएं आहत हुईं।

14 आरोपी गिरफ्तार
पुलिस ने वायरल वीडियो की जांच के बाद 14 युवकों की पहचान कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया। सभी आरोपियों के खिलाफ धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने समेत अन्य संबंधित धाराओं में मामला दर्ज किया गया है। पुलिस का कहना है कि जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

संवेदनशील माहौल के बीच कार्रवाई
यह घटना ऐसे समय में सामने आई है जब शहर में धार्मिक आयोजनों का दौर चल रहा है। पुलिस अधिकारियों के अनुसार मामले को गंभीरता से लेते हुए तत्काल कार्रवाई की गई है और इलाके में स्थिति पर नजर रखी जा रही है।

निष्पक्ष जांच का आश्वासन
पुलिस ने स्पष्ट किया है कि पूरे मामले की निष्पक्ष जांच की जा रही है और तथ्यों के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी। वहीं, विभिन्न संगठनों ने इस मामले में सख्त कार्रवाई की मांग की है।

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!