Love Marriage... रंजिश और फिर कत्ल! 4 साल बाद ऐसा क्या हुआ? बेटियों के साथ मिलकर दामाद को उतारा मौत के घाट

Edited By Anil Kapoor,Updated: 18 Mar, 2026 07:32 AM

the father in law along with his daughters killed his son in law

Lucknow News: राजधानी लखनऊ के आशियाना थाना क्षेत्र से दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है। जहां सेक्टर आई (I) में एक ससुर ने अपनी ही 2 बेटियों के साथ मिलकर अपने दामाद की बेरहमी से हत्या कर दी। मृतक की पहचान प्रतापगढ़ निवासी विष्णु यादव के रूप...

Lucknow News: राजधानी लखनऊ के आशियाना थाना क्षेत्र से दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है। जहां सेक्टर आई (I) में एक ससुर ने अपनी ही 2 बेटियों के साथ मिलकर अपने दामाद की बेरहमी से हत्या कर दी। मृतक की पहचान प्रतापगढ़ निवासी विष्णु यादव के रूप में हुई है।

विवाद और खौफनाक वारदात
मिली जानकारी के अनुसार, विष्णु मंगलवार की सुबह अपनी पत्नी साक्षी के साथ अपने ससुराल आया था। घर के अंदर किसी बात को लेकर विष्णु और उसके ससुर जो पेशे से अधिवक्ता हैं, डॉ. तीरथराज सिंह के बीच तीखी बहस शुरू हो गई। देखते ही देखते विवाद इतना बढ़ गया कि ससुर ने अपनी 2 अन्य बेटियों (विष्णु की सालियों) के साथ मिलकर विष्णु पर हमला कर दिया। आरोप है कि आरोपियों ने चारपाई के पाए और डंडों से पीट-पीटकर विष्णु को लहूलुहान कर दिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। सूचना मिलते ही आशियाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने आरोपी ससुर और दोनों सालियों को हिरासत में ले लिया है और उनसे पूछताछ की जा रही है।

पुरानी रंजिश और लव मैरिज की टीस
जांच में यह बात सामने आई है कि इस खूनी संघर्ष की जड़ 4 साल पुरानी है। विष्णु एक प्राइवेट कंपनी में काम करता था और उसने 4 साल पहले तीरथराज की बेटी साक्षी से प्रेम विवाह (Love Marriage) किया था। तीरथराज सिंह इस शादी के सख्त खिलाफ था। रंजिश का आलम यह था कि शादी के समय भी तीरथराज ने अपने दामाद विष्णु के खिलाफ आशियाना थाने में SC/ST एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कराया था। हत्या के बाद फॉरेंसिक टीम ने घटनास्थल से सबूत जुटाए हैं। पुलिस मामले की गहराई से जांच कर रही है कि क्या यह हत्या सुनियोजित थी।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!