Edited By Purnima Singh,Updated: 17 Mar, 2026 04:32 PM

उत्तर प्रदेश के झांसी जिला मुख्यालय के शहर कोतवाली क्षेत्र में एक मुठभेड़ के दौरान पकड़े गए चोरी के दो आरोपियों में से एक आरोपी पुलिस को चकमा देकर फरार हो गया। पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने यह जानकारी दी। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) ने आरोपियों की...
झांसी : उत्तर प्रदेश के झांसी जिला मुख्यालय के शहर कोतवाली क्षेत्र में एक मुठभेड़ के दौरान पकड़े गए चोरी के दो आरोपियों में से एक आरोपी पुलिस को चकमा देकर फरार हो गया। पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने यह जानकारी दी। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) ने आरोपियों की अभिरक्षा में तैनात दो सिपाहियों को निलंबित कर जांच के आदेश दिए हैं।
पुलिस के अनुसार सोमवार की सुबह कोतवाली पुलिस ने शहर क्षेत्र में हुई चोरियों के संबंध में एक मुठभेड के दौरान नगरिया कुआं के पास से बिजौली, ग्वालियर निवासी दीपक उर्फ संजय जाटव (31) एवं हरदौल इलाका दतिया निवासी नदीम (19) को गिरफ्तार किया। उनके पास से चोरी के करीब छह लाख रुपये के जेवरात और नगदी समेत अन्य सामग्री भी बरामद हुई थी। दोपहर बाद दोनों आरोपियों को चिकित्सकीय परीक्षण कराने के लिए जिला चिकित्सालय ले जाया गया लेकिन इसी बीच आरोपी नदीम वहां मौजूद पुलिसकर्मियों को चकमा देकर एक ऑटो से फरार हो गया।
यह भी पढ़ें : हे भगवान! गंगा नदी में इफ्तार पार्टी, बिरयानी खाकर हड्डियां पानी में फेंकी, Viral Video के बाद 14 मुस्लिम लड़के अरेस्ट
घटना की जानकारी मिलने पर पुलिस ने शहर के विभिन्न मार्गों पर नाकेबंदी कर फरार आरोपी की तलाश का प्रयास किया, परंतु देर रात तक उसका कुछ पता नहीं चल सका। इस बीच, एसएसपी बी बी जीटीएस मूर्ति ने आरोपियों की अभिरक्षा में तैनात सिपाही मयंक गुप्ता एवं ज्ञानेंद्र को निलंबित कर जांच के आदेश दिए हैं। मूर्ति ने दावा किया कि फरार आरोपी को जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
यह भी पढ़ें : प्रशासन की बड़ी कार्रवाई! आंगनवाड़ी सहायिका से भर्ती के लिए 20 हजार की रिश्वत मांगी, CDPO निलंबित, जांच में ऑडियो क्लिप से मैच हुई आवाज
श्रावस्ती : उत्तर प्रदेश के श्रावस्ती जिले में कथित तौर पर आंगनबाड़ी सहायिका की नियुक्ति के बदले 20 हजार रूपये रिश्वत मांगने के आरोप में बाल विकास परियोजना अधिकारी (सीडीपीओ) को निलंबित कर दिया गया है। एक अधिकारी ने मंगलवार को यह जानकारी दी। श्रावस्ती के मुख्य विकास अधिकारी (सीडीओ) शाहिद अहमद ने सोमवार को एक बयान में कहा कि सिरसिया क्षेत्र के सीडीपीओ मुकेश कुमार द्वारा सहायिका की नियुक्ति में रिश्वत लिए जाने की शिकायत प्रथम दृष्टता सही पाई गई जिसके आधार पर उन्हें निलंबित कर दिया गया है .... पढ़ें पूरी खबर ....