सपा नेता के रिसॉर्ट पर छापा: कालाबाजारी के लिए छिपाए थे 88 गैस सिलेंडर, पत्नी और मैनेजर समेत 6 पर FIR

Edited By Anil Kapoor,Updated: 16 Mar, 2026 01:34 PM

lucknow news a cache of gas cylinders was found at the resort of an sp leader

Lucknow News: उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में गैस सिलेंडरों की कालाबाजारी और अवैध जमाखोरी के खिलाफ प्रशासन ने बड़ा प्रहार किया है। काकोरी इलाके में समाजवादी पार्टी के नेता सोनू कन्नौजिया के रिसॉर्ट पर छापेमारी के दौरान अवैध रूप से रखे गए दर्जनों...

Lucknow News: उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में गैस सिलेंडरों की कालाबाजारी और अवैध जमाखोरी के खिलाफ प्रशासन ने बड़ा प्रहार किया है। काकोरी इलाके में समाजवादी पार्टी के नेता सोनू कन्नौजिया के रिसॉर्ट पर छापेमारी के दौरान अवैध रूप से रखे गए दर्जनों सिलेंडर बरामद हुए हैं। इस मामले में पुलिस ने सपा नेता, उनकी पत्नी और गैस एजेंसी मालिक समेत कुल 6 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।

गुप्त सूचना पर जिला आपूर्ति विभाग का छापा
मिली जानकारी के मुताबिक, जिला आपूर्ति अधिकारी को सूचना मिली थी कि मोहान रोड स्थित अभिनंदन रिसॉर्ट के परिसर में अवैध रूप से गैस सिलेंडरों को छिपाकर रखा गया है। 14 मार्च को पुलिस और आपूर्ति विभाग की संयुक्त टीम ने जब वहां छापेमारी की, तो रिसॉर्ट के अंदर एक ट्रक खड़ा मिला जिसमें भारी मात्रा में घरेलू गैस सिलेंडर लदे हुए थे।

बिना कागजात मिले 88 सिलेंडर
छापेमारी के दौरान अधिकारियों को मौके से निम्नलिखित अवैध स्टॉक मिला:-
- 14.2 किलो वाले 65 खाली सिलेंडर
- 14.2 किलो वाले 9 भरे हुए सिलेंडर

6 किलो वाले 14 छोटे खाली सिलेंडर
जांच में पता चला कि इन सिलेंडरों के संबंध में न तो कोई वैध रिफिल वाउचर था और न ही कोई आधिकारिक दस्तावेज। पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि वे इन सिलेंडरों को इब्राहिमगंज गांव स्थित एक नए गोदाम में शिफ्ट करने की तैयारी में थे।

सपा नेता और पत्नी समेत 6 पर मुकदमा
गैस एजेंसी सपा नेता सोनू कन्नौजिया की पत्नी मंजू कन्नौजिया के नाम पर है। पुलिस ने इस मामले में आवश्यक वस्तु अधिनियम, 1955 के तहत काकोरी थाने में एफआईआर दर्ज की है। नामजद आरोपियों में शामिल हैं:-
- सोनू कन्नौजिया (सपा नेता)
- मंजू कन्नौजिया (गैस एजेंसी मालकिन)
- सुरेंद्र कुमार (रिसॉर्ट मालिक)
- इफ्तिदा हुसैन (गैस एजेंसी मैनेजर)
- जमील अहमद और साहिल

एजेंसी के पास खड़ा मिला 360 सिलेंडरों का एक और ट्रक
प्रशासन की टीम ने जब आलमबाग स्थित एजेंसी के मुख्य गोदाम का निरीक्षण किया तो वह बंद मिला। हालांकि, पास के ही एक खेत में एक और ट्रक खड़ा मिला, जिसमें बॉटलिंग प्लांट से लाए गए 360 घरेलू गैस सिलेंडर लदे हुए थे। पुलिस ने इन सभी सिलेंडरों को तत्काल प्रभाव से जब्त कर लिया है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!