Edited By Pooja Gill,Updated: 30 Jun, 2025 01:46 PM

UP News: उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद से एक पति-पत्नी के रिश्ते को शर्मसार करने वाला एक मामला सामने आया है। यहां पर एक पति ने अपनी पत्नी का नहाते समय वीडियो बना लिया और फिर उसे वायरल...
UP News: उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद से एक पति-पत्नी के रिश्ते को शर्मसार करने वाला एक मामला सामने आया है। यहां पर एक पति ने अपनी पत्नी का नहाते समय वीडियो बना लिया और फिर उसे वायरल कर दिया। पत्नी ने ये आरोप लगाते हुए थाने में शिकायत दर्ज कराई है। उसने अपने पति समेत अन्य तीन लोगों पर भी केस दर्ज कराया है और पुलिस के न्याय की गुहार लगाई है।
जानिए पूरा मामला
जानकारी के मुताबिक, लोनी बॉर्डर थाना क्षेत्र की एक कॉलोनी में रहने वाली महिला ने थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है और अपने पति पर अश्लील वीडियो बनाकर वायरल करने का आरोप लगाया। महिला ने बताया कि उसकी शादी 2011 में हुई थी। शादी के कुछ दिनों बाद ही उसके ससुराल वाले और पति ने दहेज के लिए प्रताड़ित करना शुरू कर दिया। वो दहेज की मांग करते रहते थे। महिला ने बताया कि वो अपने पिता से पैसे लेकर आती थी और अपने पति को देती थी।
वीडियो बनाकर किया वायरल
पीड़िता ने आरोप लगाया कि पिछले साल पति ने नहाते समय उसका छिपकर वीडियो बना लिया। फिर उस वीडियो को उसने वायरल कर दिया और उसके साथ मारपीट भी की। उसने बताया कि इसके बाद पति ने उसे घर से निकाल दिया। फिलहाल, पीड़िता ने थाने में शिकायत दर्ज कराई है और पुलिस से कार्रवाई की मांग की है। पुलिस ने भी पीड़िता की तहरीर पर पति समेत तीन पर केस दर्ज किया है।