mahakumb

क्या है India’s Got Latent, क्यों मचा है इसपर बवाल? कौन हैं Ranveer Allahbadia और Apoorva Makhija यहां जानें सब कुछ

Edited By Purnima Singh,Updated: 11 Feb, 2025 06:16 PM

who are ranveer allahbadia and apoorva makhija know here

यूट्यूबर रणवीर इलाहाबादिया (Ranveer Allahbadia) और सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर अपूर्वा मखीजा (Apoorva Makhija) द्वारा ‘इंडियाज गॉट लेटेंट’ (India's Got Latent) शो में दिए गए विवादित कमेंट के चलते विवादों में बने हुए हैं। उनकी मुश्किलें कम होने का नाम...

Ranveer allahbadia controversy hindi: यूट्यूबर रणवीर इलाहाबादिया (Ranveer Allahbadia) और सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर अपूर्वा मखीजा (Apoorva Makhija) द्वारा ‘इंडियाज गॉट लेटेंट’ (India's Got Latent) शो में दिए गए विवादित कमेंट के चलते विवादों में बने हुए हैं। उनकी मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही हैं। बल्कि ये मामला लगातार तूल पकड़ता जा रहा है। संसद में भी इस मुद्दे को उठाया गया। हालांकि, यूट्यूब से उनका वीडियो हटा दिया गया है। साथ ही रणवीर इलाहाबादिया (ranveer allahbadia news hindi) ने आगे आकर अपने आधिकारिक सोशल मीडिया हैंडल से माफी भी मांग ली है। लेकिन विवाद कम नहीं हो रहा है। लोग समय रैना (Samay Raina) के शो ‘इंडियाज गॉट लेटेंट’ को बंद करने की मांग कर रहे हैं। साथ ही रणवीर इलाहाबादिया (ranveer allahbadia controversy hindi) के खिलाफ सख्त एक्शन लेने की मांग भी कर रहे हैं। बता दें कि इन सब के बीच आज मुंबई पुलिस ने रणवीर इलाहाबादिया (ranveer allahbadia controversial statement in hindi) के खिलाफ एक्शन लिया है। मुंबई पुलिस की टीम उनके घर पहुंची है। 

कहां से शुरू हुआ पूरा विवाद  (ranveer allahbadia controversy hindi)
कॉमेडियन और यूट्यूबर समय रैना के शो ‘इंडियाज गॉट लेटेंट’में रणवीर इलाहाबादिया (Ranveer Allahbadia) और अपूर्वा मखीजा ने हाल ही में शिरकत की थी। जहां पर रणवीर ने शो में एक कंटेस्टेंट से उसकी परफॉर्मेंस के बाद पेरेंट्स इंटीमेसी को लेकर ऐसा सवाल कर दिया, जिसका जिक्र हम यहां नहीं कर सकते हैं। रणवीर के इस सवाल पर ही इतना सारा बखेड़ा हो गया। वो यहीं नहीं रुकते हैं फीमेल कंटेस्टेंट को अश्लील काम के लिए 2 करोड़ रूपये का ऑफर भी दे देते हैं। साथ ही इंफ्लुएंसर अपूर्वा मखीजा ने शो में लड़कियों के प्राईवेट पार्ट के बारे में गलत बात करी और अभद्र भाषा का प्रयोग किया। जिसका लोग अब जमकर विरोध कर रहे हैं। इन वीडियो क्लिप्स को शेयर करते हुए लोग अपना गुस्सा सोशल मीडिया पर जाहिर कर रहे हैं। इन वीडियोज के सामने आने के बाद शो और इसकी जूरी विवादों में आ गई है। 

यूट्यूब से डिलीट हुआ वीडियो
इस मामले में रणवीर इलाहाबादिया समेत पांच लोगों पर FIR दर्ज हो चुकी है। साथ ही NHRC के निर्देश पर यूट्यूब से ये वीडियो भी हटा दिया गया है। वहीं, विवादित कमेंट पर  ऑल इंडियन सिने वर्कर्स एसोसिएशन (AICWA) ने रणवीर अल्लाहबादिया की टिप्पणी की निंदा की है। साथ ही कॉमेडियन समय रैना के शो ‘इंडियाज गॉट लेटेंट’ पर तत्काल प्रतिबंध लगाने की भी मांग की है। बता दें  कि इस मुद्दे की महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडण्वीस ने भी कड़ी निंदा की है। 

क्या है ‘इंडियाज गॉट लेटेंट’ 
‘इंडियाज गॉट लेटेंट’ शो कॉमेडियन समय रैना का है। जोकि एक स्टैंडअप कॉमेडियन हैं और इस शो को होस्ट भी हैं। इस शो को यूट्यूब पर स्ट्रीम किया जाता है। ‘इंडियाज गॉट लेटेंट’ एक कॉमेडी शो है, जिसमें कंटेस्टेंट को 90 सेकेंड में अपनी प्रतिभा को दिखाना होता है। इसमें कंटेस्टेंट अपनी परफॉर्मेंस के बाद खुद को स्कोर करते हैं, अब अगर ये स्कोल जूरी के स्कोर से मैच कर गया तो वो शो को जीत जाते हैं। इस शो के कई एपिसोड केवल पेड मेंबर्स ही देख सकते हैं।

Related Story

Trending Topics

Afghanistan

134/10

20.0

India

181/8

20.0

India win by 47 runs

RR 6.70
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!