अदालत की फाइलें प्रिंटिंग प्रेस में डंप मिलीं, अधिवक्ताओं ने किया हंगामा, DM ने पेशकार सहित दो को किया निलंबित; जानें पूरा मामला

Edited By Purnima Singh,Updated: 18 Mar, 2026 06:23 PM

two employees including a peshkar suspended in pratapgarh

प्रतापगढ़ जिले की सदर तहसील अदालत की फाइलें एक प्रिंटिंग प्रेस में पाये जाने के बाद जिलाधिकारी ने एक पेशकार सहित दो कर्मियों को निलंबित करके मामले की जांच मुख्य राजस्व अधिकारी को सौंपी हैं। उपजिलाधिकारी सदर नैंसी सिंह ने बुधवार को बताया कि सोशल...

प्रतापगढ़ : जिले की सदर तहसील अदालत की फाइलें एक प्रिंटिंग प्रेस में पाये जाने के बाद जिलाधिकारी ने एक पेशकार सहित दो कर्मियों को निलंबित करके मामले की जांच मुख्य राजस्व अधिकारी को सौंपी हैं। उपजिलाधिकारी सदर नैंसी सिंह ने बुधवार को बताया कि सोशल मीडिया पर इससे संबंधित जानकारी सामने आने और अधिवक्ताओं की सूचना पर तहसील के निकट बाबागंज स्थित पवन प्रिंटिंग प्रेस से मंगलवार को तहसीलदार अदालत की फाइलें बरामद कर ताला लगा दिया गया।

उन्होंने बताया कि प्रशासन को इस बात की जानकारी सोशल मीडिया के माध्यम से लगी थी। उन्होंने बताया कि जिलाधिकारी शिव सहाय अवस्थी ने अदालत के पेशकार आशाराम व एक अन्य कर्मचारी राजेश पाण्डेय सहित दो कर्मियों को निलंवित कर दिया है। उन्होंने बताया कि पूरे प्रकरण की जांच मुख्य राजस्व अधिकारी अजय तिवारी को सौंपी गईं है। जांच के बाद दोषी कर्मचारियों व अधिकारियों के विरुद्ध कार्यवाही की जाएगी।

यह भी पढ़ें : UP वालों झोला उठाकर मटन खरीदने मत निकल जाना... नवरात्र में 9 दिन तक बंद रहेंगी मांस की दुकानें, मुसलमानों की होगी वेज वाली ईद? 

वाराणसी : उत्तर प्रदेश के वाराणसी में नवरात्र के दौरान शहरी क्षेत्र में मांस की दुकानें पूरी तरह बंद रहेंगी। नगर निगम के जनसंपर्क अधिकारी संदीप श्रीवास्तव ने मंगलवार को बताया कि 19 मार्च से शुरू हो रहे चैत्र नवरात्र की अवधि के दौरान वाराणसी के शहरी क्षेत्र में मांस की दुकानों को नौ दिनों तक बंद रखने का आदेश नगर निगम द्वारा जारी किया गया है। उन्होंने बताया कि नवरात्र के दौरान विशेष तौर पर सात्विकता और पवित्रता को देखते हुए ये फैसला लिया गया है ... पढ़ें पूरी खबर.... 

 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!