UP Weather: मार्च में मई जैसी गर्मी पर लगेगा ब्रेक! अगले 24 घंटे में बारिश और ओलावृष्टि का तांडव, इन जिलों के लिए अलर्ट जारी

Edited By Anil Kapoor,Updated: 18 Mar, 2026 09:51 AM

may like heat will be put to rest in march rain hailstorms will hit in next 24

UP Weather Alert: उत्तर प्रदेश में चिलचिलाती धूप और गर्मी के बीच मौसम एक बार फिर करवट लेने वाला है। मौसम विभाग (IMD) के ताजा अपडेट के मुताबिक, अगले 24 घंटों के बाद प्रदेश के कई हिस्सों में तेज हवाओं के साथ बारिश और वज्रपात (बिजली गिरना) की संभावना...

UP Weather Alert: उत्तर प्रदेश में चिलचिलाती धूप और गर्मी के बीच मौसम एक बार फिर करवट लेने वाला है। मौसम विभाग (IMD) के ताजा अपडेट के मुताबिक, अगले 24 घंटों के बाद प्रदेश के कई हिस्सों में तेज हवाओं के साथ बारिश और वज्रपात (बिजली गिरना) की संभावना है। इस बदलाव से तापमान में 5 से 7 डिग्री सेल्सियस तक की गिरावट आ सकती है, जिससे लोगों को गर्मी से राहत मिलेगी।

पश्चिमी विक्षोभ (Western Disturbance) का असर
बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी के मौसम वैज्ञानिक प्रोफेसर मनोज कुमार श्रीवास्तव के अनुसार, 17 मार्च को एक नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हुआ है। इसका असर 19 मार्च से पूरे प्रदेश में दिखने लगेगा। 19 मार्च को पश्चिमी यूपी के जिलों में 30 से 40 किमी/घंटा की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं। 20 मार्च को पूर्वी और पश्चिमी दोनों संभागों में काले बादल छाए रहेंगे और बारिश के साथ बिजली कड़कने के आसार हैं।

कानपुर मंडल और नोएडा में बारिश का अनुमान
कानपुर मंडल
कानपुर नगर, उन्नाव और फतेहपुर जैसे जिलों में गरज-चमक के साथ हल्की बारिश हो सकती है। फिलहाल यहाँ तापमान 35 डिग्री के पार है, लेकिन जल्द ही बादलों का डेरा होगा।

नोएडा और गाजियाबाद
दिल्ली से सटे नोएडा में अगले 24 घंटे बाद लगातार तीन दिनों तक बूंदाबांदी की संभावना है। यहां आज अधिकतम तापमान 28 डिग्री के करीब रहेगा।

लखनऊ
राजधानी में आज आसमान साफ रहेगा, लेकिन कल से यहां भी छिटपुट बूंदाबांदी और बादलों की आवाजाही शुरू हो जाएगी।

तापमान का हाल- कहां कितनी गर्मी?
अगले कुछ दिनों तक प्रयागराज, वाराणसी, आगरा, झांसी और मेरठ जैसे जिलों में अधिकतम तापमान 32 से 36 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने का अनुमान है। हालांकि, बारिश के बाद इसमें भारी गिरावट दर्ज की जाएगी।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!