पहले महिलाओं पर खूंखार कुत्ते से हमला, फिर बीच सड़क पर तानी पिस्टल; हंगामे के बाद जब पुलिस ने देखा CCTV तो उड़ गए होश

Edited By Anil Kapoor,Updated: 04 Mar, 2026 11:42 AM

first attacked by a ferocious dog then pistol drawn in the middle of the road

Noida News: नोएडा के सेक्टर 70 स्थित बसई गांव में उस वक्त सनसनी फैल गई, जब दूध लेने जा रही 2 महिलाओं के साथ एक युवक ने ना केवल बदसलूकी की, बल्कि विरोध करने पर अपना पालतू कुत्ता उन पर छोड़ दिया। इस घटना के बाद ग्रामीणों के भारी आक्रोश और....

Noida News: नोएडा के सेक्टर 70 स्थित बसई गांव में उस वक्त सनसनी फैल गई, जब दूध लेने जा रही 2 महिलाओं के साथ एक युवक ने ना केवल बदसलूकी की, बल्कि विरोध करने पर अपना पालतू कुत्ता उन पर छोड़ दिया। इस घटना के बाद ग्रामीणों के भारी आक्रोश और थाने के घेराव के बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

क्या है पूरा घटनाक्रम?
पीड़िता मंजू ने अपनी शिकायत में बताया कि सुबह करीब 5 बजे वह अपनी पड़ोसन सुनीता के साथ पहलवान मार्केट के पास से दूध लेने जा रही थीं। इसी दौरान वहां मौजूद एक स्थानीय युवक ने उनके साथ अभद्रता (Misbehavior) शुरू कर दी। जब महिलाओं ने इसका कड़ा विरोध किया, तो आरोपी ने गुस्से में आकर अपने पालतू कुत्ते को उन पर हमला करने के लिए उकसा दिया। कुत्ते के हमले में महिलाओं के कपड़े फट गए और वे बुरी तरह घबरा गईं। महिलाओं का यह भी आरोप है कि युवक ने उन पर पिस्तौल (Pistol) तानी और करीब 100 मीटर तक उनका पीछा किया।

पुलिस की सुस्ती पर भड़के ग्रामीण
घटना बीते रविवार की थी, लेकिन मंगलवार तक कोई ठोस कार्रवाई ना होने से नाराज होकर सैकड़ों की संख्या में ग्रामीण फेस-3 थाने पहुंच गए। ग्रामीणों ने थाने का घेराव कर पुलिस प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की और आरोपी की तुरंत गिरफ्तारी की मांग की। हंगामे को बढ़ता देख उच्चाधिकारियों ने मामले में हस्तक्षेप किया और पुलिस को सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए।

CCTV फुटेज से खुला राज
पुलिस ने घटनास्थल के आसपास लगे CCTV कैमरों की जांच की, जिसमें युवक द्वारा महिलाओं के साथ अभद्रता करने की पुष्टि हुई। हालांकि, एडिशनल डीसीपी सेंट्रल आरके गौतम ने बताया कि शुरुआती जांच में पिस्तौल तानने के आरोप की पुष्टि नहीं हुई है, लेकिन कहासुनी और अभद्रता के आधार पर मुकदमा दर्ज कर आरोपी को सलाखें के पीछे भेज दिया गया है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!