Edited By Purnima Singh,Updated: 18 Mar, 2026 05:04 PM

उत्तर प्रदेश के वाराणसी में नवरात्र के दौरान शहरी क्षेत्र में मांस की दुकानें पूरी तरह बंद रहेंगी। नगर निगम के जनसंपर्क अधिकारी संदीप श्रीवास्तव ने मंगलवार को बताया कि 19 मार्च से शुरू हो रहे चैत्र नवरात्र की अवधि के दौरान वाराणसी के शहरी क्षेत्र...
वाराणसी : उत्तर प्रदेश के वाराणसी में नवरात्र के दौरान शहरी क्षेत्र में मांस की दुकानें पूरी तरह बंद रहेंगी। नगर निगम के जनसंपर्क अधिकारी संदीप श्रीवास्तव ने मंगलवार को बताया कि 19 मार्च से शुरू हो रहे चैत्र नवरात्र की अवधि के दौरान वाराणसी के शहरी क्षेत्र में मांस की दुकानों को नौ दिनों तक बंद रखने का आदेश नगर निगम द्वारा जारी किया गया है। उन्होंने बताया कि नवरात्र के दौरान विशेष तौर पर सात्विकता और पवित्रता को देखते हुए ये फैसला लिया गया है।
श्रीवास्तव ने बताया कि इस आदेश का कड़ाई से पालन कराया जाएगा। उन्होंने बताया कि इसके साथ ही मां दुर्गा के मंदिरों और अन्य प्रमुख धार्मिक स्थान वाले मार्गों को स्वच्छ बनाए रखने के लिए भी हिदायत दी गई है। श्रीवास्तव ने बताया कि नगर निगम प्रशासन द्वारा यह स्पष्ट किया गया है कि जो भी नियमों का पालन नहीं करेगा उस पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।
यह भी पढ़ें : पूर्व सपा MLA के घर सुबह-सुबह हुआ धमाका... दोपहर को दोनों घायल बेटों के खिलाफ हुआ एक्शन, जांच में आखिर ऐसा क्या पता चला
फर्रुखाबाद : समाजवादी पार्टी (सपा) के पूर्व विधायक विजय सिंह के फर्रुखाबाद स्थित घर पर हुए विस्फोट के मामले में उनके दोनों बेटों सहित छह लोगों के खिलाफ बुधवार को प्राथमिकी दर्ज की गयी। पुलिस ने इसकी जानकारी दी। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के वरिष्ठ नेता ब्रह्मदत्त द्विवेदी की हत्या के जुर्म में उम्रकैद की सजा काट रहे सपा के पूर्व विधायक विजय सिंह के फर्रुखाबाद स्थित घर पर मंगलवार को अचानक हुए तेज धमाके में पांच लोग घायल हो गए थे.... पढ़ें पूरी खबर....