Edited By Tamanna Bhardwaj,Updated: 29 May, 2022 10:40 AM
सपा विधायक आजम खान की तबीयत बिगड़ गई है। उन्हें सीने में दर्द, सांस लेने में दिक्कत की शिकायत है, जिसके चलते आजम को दिल्ली के गंगा राम अस्पताल में भर्ती कराया गया है...
दिल्ली: सपा विधायक आजम खान की तबीयत बिगड़ गई है। उन्हें सीने में दर्द, सांस लेने में दिक्कत की शिकायत है, जिसके चलते आजम को दिल्ली के गंगा राम अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
बताया जा रहा है कि शनिवार देर रात उनकी तबीयत ज्यादा खराब हो गई, जिसके बाद उन्हें दिल्ली लाया गया। जहां करीब 3 बजे उन्हें दिल्ली के सर गंगा राम अस्पताल में भर्ती कराया। आजम खान के बेटे और स्वर सीट से सपा विधायक अब्दुल्लाह आजम अपने पिता को अस्पताल लेकर पहुंचे। जहां उनका इलाज चल रहा है। बताया जा रहा है कि आजम खान जेल से आने के बाद कई तरह की बीमारियों से जूझ रहे हैं। भर्ती कराए जाने के बाद अस्पताल में आजम खान के कई चेकअप किए गए। उनके सीने में तकलीफ के चलते ईसीजी किया गया।