Edited By Pooja Gill,Updated: 09 Mar, 2026 12:23 PM

Lucknow News: यूपी की राजधानी लखनऊ से एक रिश्तों को कलंकित करने वाला मामला सामने आया है। यहां पर एक भाई ने ही अपनी बहन की जिंदगी बर्बाद करने की कोशिश की...
Lucknow News: यूपी की राजधानी लखनऊ से एक रिश्तों को कलंकित करने वाला मामला सामने आया है। यहां पर एक भाई ने ही अपनी बहन की जिंदगी बर्बाद करने की कोशिश की। आरोप है कि उसने बहन की सोशल मीडिया पर निजी फोटो अपलोड कर बदनाम करने की कोशिश की और अश्लील गालियां दी। जान से मारने की धमकी देने और शारीरिक संबंध बनाने का भी दबाव बनाया गया है।
जानिए पूरा मामला
जानकारी के मुताबिक, गाजीपुर थाना क्षेत्र में इंदिरानगर निवासी युवती ने रिश्ते में भाई पर सोशल मीडिया पर निजी फोटो अपलोड कर बदनाम करने, अश्लील गालियां देने और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है। उसने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कराया है और तहरीर देकर बताया कि आरोपी उसकी बुआ का बेटा है। उसका नाम सूरज कुमार राणा है और आगरा के कैंट गोपालपुर का रहने वाला है। उसने कहा कि 2013 में घर में एक शादी के दौरान उसकी उससे मुलाकात हुई।
शारीरिक संबंध बनाना चाहता आरोपी
लड़की ने बताया कि उस समय वो सिर्फ 17 साल की थी। रिश्तेदारी के कारण दोनों के बीच बातचीत शुरू हो गई और उसका मोबाइल नंबर लेकर व्हाट्सऐप पर संपर्क बनाए रखा। इसके बाद उसने कहा कि कुछ समय बाद आरोपी उससे बहाने बनाकर लखनऊ में मिलने आने लगा। धीरे-धीरे उसके व्यवहार से यह साफ हो गया कि वह शारीरिक संबंध बनाना चाहता है। इस पर युवती ने उससे दूरी बना ली और उसका नंबर ब्लॉक कर दिया।
वायरल कर दी निजी फोटो
पीड़िता ने बताया कि नंबर ब्लॉक करने के बाद भी आरोपी उसे अलग-अलग नंबरों से परेशान करने लगा। वो उसे, उसके भाई, पिता और मां को लगातार कॉल और मैसेज कर परेशान करता रहा। इस दौरान वह अश्लील और आपत्तिजनक गालियां भी देता था। इतना ही नहीं आरोपी ने दिसंबर 2025 में उसे मैसेज भेजे और 23 फरवरी 2026 को उसकी निजी फोटो और घर की तस्वीरें इंस्टाग्राम पर अपलोड कर दीं। जब उसने विरोध किया तो जान से मारने की धमकी दे दी। फिलहाल, पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।